Shorts Videos WebStories search

MP News : उषा कम्पनी की नकली सिलाई मशीन बेचने वाले व्यापारी पर मामला दर्ज 

Sub Editor

MP News : उषा कम्पनी की नकली सिलाई मशीन बेचने वाले व्यापारी पर मामला दर्ज 
whatsapp

MP News : एक व्यापारी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत मामला दर्ज कर हिरासत में लिया गया है, व्यापारी एक प्रतिष्ठित कंपनी के नकली रैपर लगाकर सिलाई मशीन बेच रहा था कंपनी की सतर्कता टीम और शहर कोतवाली थाना पुलिस ने व्यापारी की दुकान से 14 सिलाई मशीन भी जप्त की है, जानकारी के अनुसार भिंड शहर के गोल मार्केट इलाके में राधा अटैची वाला के नाम से दुकान चलाने वाला विनोद गुप्ता  प्रतिष्ठित कंपनी के टैग लगाकर नकली सिलाई मशीन बेचने की  

सूचना कंपनी को मिली थी जिस पर कंपनी ने दिल्ली से अपनी सतर्कता टीम को भेजी जिसने भिंड शहर कोतवाली थाना पुलिस के सहयोग से छापा डालकर 14 सिलाई मशीन जप्त की है जो दुकानदार में लुधियाना से लाकर नकली ट्रैक लगाकर बेचने की बात भी कबूल की है पुलिस ने आरोपी विनोद गुप्ता के खिलाफ कॉपीराइट अधिनियम की धारा में मामला दर्ज कर सलाखों के पीछे भेज दिया है, कंपनी के प्रतिनिधि का कहना था कि इस प्रकार के कृत्य से कंपनी के प्रोडक्ट से भरोसा उठ रहा था और कंपनी को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ी है जिससे कंपनी की साख और प्रतिष्ठा लोगों के बीच बनी रहे।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।