Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

प्यास बुझाने आया चीतल हो गया बाघ का शिकार Bandipur Tiger Reserve से आया यह हैरान कर देने वाला वीडियो 

Author Picture
Editor
Jun 16, 2025 10:25 AM IST

[inb_subtitle]

प्यास बुझाने आया चीतल हो गया बाघ का शिकार Bandipur Tiger Reserve से आया यह हैरान कर देने वाला वीडियो 
— प्यास बुझाने आया चीतल हो गया बाघ का शिकार Bandipur Tiger Reserve से आया यह हैरान कर देने वाला वीडियो 

—Advertisement—

Bandipur Tiger Reserve : पूरे देश में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है.अगर आप सोचते हैं कि आपको बार-बार प्यास लगती है तो आप इस बात से अपडेट हो जाइए की जंगल के अंदर मौजूद हर वन्य जीव को भी बार-बार प्यास लगती है और वह बार-बार पानी पीने की कोशिश में कई बार अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं.आप सोचेंगे कैसे कोई पानी पीने को जाएं और जीवन से हाथ धो बैठे.इसके लिए हम आपको लेकर चलते हैं Bandipur Tiger Reserve जहां एक चीतल जो की एक वाटर होल में पानी पीने आया हुआ था लेकिन उसे पता नहीं था कि यहां कोई टाइगर घात लगा करके बैठा हुआ है और बाघ ने चीतल का देखते ही देखते शिकार कर लिया.पूरा का पूरा वीडियो पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया है अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

देखिए वीडियो 

दरअसल गर्मियों के मौसम में Bandipur Tiger Reserve में मौजूद सभी वाटर होल्स में बाघ दोपहर के समय कब्जा जमा करके उसमें आराम करते हुए नजर आते हैं.जो भी शाकाहारी जीव हैं वह या तो सुबह या फिर शाम को ही पानी पी पाते हैं.लेकिन एक चीतल को दोपहर में पानी पीना महंगा तब पड़ गया जब वह वाटर होल में पानी पीने के लिए पहुंचा.लेकिन वाटर हाल में मौजूद टाइगर ने उसे तत्काल अपने जबड़े में दबा लिया.पानी के अंदर चीतल को चलने में समस्या होती है लेकिन आपको बता दें कि टाइगर एक कुशल धावक होने के साथ-साथ कुशल तैराक भी होता है.बाघ चाहे पानी हो चाहे जमीन हो हर जगह बड़ी ही आसानी से शिकार को अपना निशाना बना लेता है.

गौरतलब है कि Bandipur National Park कभी मैसूर राज्य के महाराजा का यह निजी शिकारगाह हुआ करता था.बांदीपुर राष्ट्रीय उद्यान दक्षिण भारत के कर्नाटक राज्य में 1973 में प्रोजेक्ट टाइगर के तहत अस्तित्व में आया.वर्तमान में इस टाइगर रिजर्व का क्षेत्रफल 874 वर्ग किलोमीटर है.टाइगर सफारी के लिए दक्षिण भारत में यह बहुत ही शानदार टाइगर रिजर्व माना जाता है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज