Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : जान से मारने की नियत से फायर करने वाला चौथा ईनामी आरोपी गिरफ्तार

Author Picture
Sub Editor
Jun 16, 2025 5:39 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

थाना गौरिहार पुलिस ने ग्राम गहबरा में हत्या के प्रयास के 7000 रुपये के इनामी चौथे आरोपी को किया गिरफ्तार

आदतन अपराधी छुटकू उर्फ अवनेंद्र तिवारी हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, चोरी, मारपीट जैसे आधा दर्जन अपराधों में लिप्त

माह दिसम्बर वर्ष 2024 में थाना गौरिहार के ग्राम गहबरा में फरियादी पीड़ित संजय तिवारी निवासी गहबरा को जान से मारने की नियत से बंदूक से फायर कर चोटे पहुंचाई गई थी, एकत्रित साक्ष्य, पीड़ित के कथन एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर थाना गौरिहार में आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की हत्या का प्रयास सहित समुचित धाराओं में अपराध पंजीबद्व किया गया था।

पुलिस अधीक्षक छतरपुर अगम जैन ने आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ₹7000 के इनाम की उद्घोषणा की थी।
थाना गौरिहार पुलिस ने घटना के 3 दिन बाद फरार 2 आरोपी
1. पंकज शुक्ला पिता लालाभाई शुक्ला निवासी गहबरा
2. गुड़िया उर्फ रोहित शुक्ला पिता लालाभाई शुक्ला निवासी गहबरा
को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त— एक 12 बोर की दो नली बन्दूक व एक 12 बोर का जिन्दा कारतूस, खाली खोखा व बांस का डंडा जप्त किया गया था।
घटना के तीसरे इनामी आरोपी
3. बद्दा उर्फ राम सजीवन माली पिता प्रभु दयाल माली निवासी ग्राम चुरियारी को मार्च माह में गिरफ्तार किया गया था।
पुलिस टीम द्वारा उक्त घटना के शेष फरार चौथे इनामी आरोपी
4. छुटकू उर्फ अवनेंद्र तिवारी पिता रमेश उर्फ चुन्नू तिवारी निवासी ग्राम चुरियारी थाना गौरिहार
को आज प्रातः उसी के गांव में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आदतन अपराधी छुटकू उर्फ अवनेंद्र तिवारी हत्या के प्रयास, अवैध हथियार, चोरी, मारपीट जैसे आधा दर्जन अपराधों में लिप्त है। अभियुक्त को न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री विदिता एवं एसडीओपी लवकुश नगर श्री नवीन दुबे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गौरिहार निरीक्षक संदीप दीक्षित सहायक उप निरीक्षक राजकुमार शुक्ला, जीवन लाल प्रजापति, आरक्षक अमित शर्मा, महेंद्र सचान, कमलेश लोधी एवं दीपक चौरसिया की भूमिका रही।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज