Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

वाइल्ड लाइफ के लिए CM Mohan Yadav का शानदार कदम इन 2 शहरों में बनेगा अम्बानी के वनतारा जैसा Animal Rescue Center 

Author Picture
Editor
Jun 23, 2025 8:59 PM IST

[inb_subtitle]

वाइल्ड लाइफ के लिए CM Mohan Yadav का शानदार कदम इन 2 शहरों में बनेगा अम्बानी के वनतारा जैसा Animal Rescue Center 
— वाइल्ड लाइफ के लिए CM Mohan Yadav का शानदार कदम इन 2 शहरों में बनेगा अम्बानी के वनतारा जैसा Animal Rescue Center 

—Advertisement—

Animal Rescue Center in MP : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा इन दिनों प्रदेश में वाइल्डलाइफ की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए जा रहे हैं। CM डॉक्टर मोहन यादव के कार्यकाल में जितने टाइगर रिजर्व यहां अस्तित्व में आ चुके हैं शायद ही इसके पहले कहीं ऐसा कोई काम हुआ हो। प्रदेश में जब से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पदभार ग्रहण किया है तब से वाइल्डलाइफ की दुनिया में एक से बढ़कर एक कदम प्रदेश में उठाए जा रहे हैं।

CM डॉ मोहन यादव ने किया था वनतारा का भ्रमण 

इसी दिशा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा हाल ही में अनंत अंबानी के Vantara रेस्क्यू सेंटर का भ्रमण किया गया है। जामनगर की रेस्क्यू और zoo सेंटर में पहुंच करके मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने न केवल वहां की कार्यप्रणाली को समझा है बल्कि मन ही मन मध्य प्रदेश में ऐसे ही रेस्क्यू सेंटर बनाए जाने के लिए उन्होंने संकल्प भी लिया।

मध्यप्रदेश में बनेगे Animal Rescue Center 

मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में भी ऐसे ही Animal Rescue Center निर्माण किए जाने के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने पहल की है। मध्य प्रदेश में जिस तरीके से वाइल्डलाइफ की दिशा में काम हो रहा है आने वाले समय में ऐसे रेस्क्यू सेंटर की जरूरत बढ़ती ही जाएगी। ऐसे में अगर रेस्क्यू सेंटर स्थापित हो जाएंगे तो वन्यजीवों के बेहतर इलाज और पुनर्वास के लिए यह शानदार कम प्रदेश सरकार के द्वारा हो जाएगा।

इन दो शहरों में बनेगे Animal Rescue Center 

बताया जा रहा है कि उज्जैन और जबलपुर में वन्यजीवों के संरक्षण और संवर्धन के लिए रेस्क्यू सेंटर का निर्माण किए जाने किए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा उठाए गए इस कदम से केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के द्वारा भी प्रदेश सरकार को सहयोग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज