Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Meerut Kand की नकल मार Raipur में सूटकेश में हाथ-पैर बांधकर रखा युवक का शव ….

Author Picture
Sub Editor
Jun 23, 2025 9:40 PM IST

[inb_subtitle]

Meerut Kand की नकल मार Raipur में सूटकेश में हाथ-पैर बांधकर रखा युवक का शव ....
— Meerut Kand की नकल मार Raipur में सूटकेश में हाथ-पैर बांधकर रखा युवक का शव ....

—Advertisement—

Dead body found in suitcase in Raipur : मध्य प्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी हत्याकांड की गुत्थी अभी सुलझी नहीं है लेकिन ऐसा ही एक सनसनीखेज  मामला छत्तीसगढ़ के रायपुर से आ गया। दरअसल रायपुर के इंद्रप्रस्थ कॉलोनी में लावारिस पड़ी हुई एक पेटी के अंदर एक सूटकेस बंद अवस्था में पड़ा मिला। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई उक्त पेटी के अंदर जो सूटकेस था उसमें एक अज्ञात युवा का शव है बताया जा रहा है कि सूटकेस के अंदर शव के साथ में सीमेंट डाल दिया गया था।

Meerut Kand की नकल मारी 

जिस तरीके से उत्तर प्रदेश के मेरठ में नील ड्रम के अंदर शव को डालने के बाद में उसमें सीमेंट से भर दिया गया था। इस तरीके का उपयोग करते हुए सूटकेस के अंदर सीमेंट डाल दी गई थी ताकि शव से गंध उत्पन्न ना हो।

जांच में जुटी पुलिस

संदिग्ध पेटी की सूचना मिलने के बाद में जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पेटी के अंदर सूटकेस मिला और सूटकेस में सीमेंट से पैक शव मिला। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पड़ताल में जुटी हुई है कि आखिर यह पेटी यहां कैसे पहुंची।

की गई हत्या

जिस तरीके से सूटकेस के अंदर हाथ पर बंधा हुआ अज्ञात युवक का शव मिला है यह पूरी तरीके से हत्या का मामला बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि रायपुर पुलिस इस अंधे हत्याकांड को कब तक हल कर लेती है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज