Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Bandhavgarh में ताला कोर की बाउन्ड्री कूदकर शिकार करने गोदड़ी गाँव पहुँच गया Tiger Dhaokhar Male

Author Picture
Editor
Jun 25, 2025 12:02 AM IST

[inb_subtitle]

Bandhavgarh में ताला कोर की बाउन्ड्री कूदकर शिकार करने गोदड़ी गाँव पहुँच गया Tiger Dhaokhar Male
— Bandhavgarh में ताला कोर की बाउन्ड्री कूदकर शिकार करने गोदड़ी गाँव पहुँच गया Tiger Dhaokhar Male

—Advertisement—

Bandhavgarh Tiger Reserve News : जब भी आपके मस्तिष्क में बाघ की तस्वीर बनती है.तो यह तस्वीर निश्चित रूप से किसी घने जंगल के अंदर की बनती होगी.बात भी सही है बाघ वैसे तो जंगल में ही रहते हैं.लेकिन अगर हम आपसे कहें कि उमरिया जिले में बाघ दिनदहाड़े गांव में घूमते फिरते मिल जाते हैं.तब आपको हमारी इस बात का यकीन नहीं होगा.लेकिन जब हम आपको वीडियो दिखाएंगे तब आप हमारी बात पर शत-प्रतिशत यकीन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे.जी हां जिस बाघ को देखने के लिए आप Bandhavgarh Tiger Reserve या फिर अन्य टाइगर रिजर्व पहुंचते हैं और काफी कड़ी मस्स्कत के बाद में आप जंगल पहुंचने के बाद में बाघ के दर्शन कर पाते हैं.कभी-कभी ऐसा भी होता है कि आपकी Tiger Safari खाली चली जाती है और आप जंगल में घूमने के बावजूद भी टाइगर साइटिंग नहीं कर पाते हैं.

उमरिया जिले के गाँव में दिनदहाड़े घुमते हैं बाघ 

लेकिन उमरिया जिले में ऐसे कई गांव हैं जहां आपको दिन दहाड़े बाघ मिल जाएंगे. लेकिन आपकी टाइगर सफारी का पैसा तो नहीं लगेगा,टाइगर सफारी आपकी फ्री में हो जाएगी.लेकिन शायद आप ऐसी लोकेशन पर Tiger देखना इस स्थिति में खुद भी स्वीकार नहीं करेंगे.लेकिन उमरिया जिले के दर्जनों ऐसे गांव हैं जहां बाघ दिन दहाड़े टहल कर चले जाते हैं.एक ऐसे ही गांव के बारे में आज हम आपको बता रहे हैं जहां बाघ का आना एक सामान्य सी बात है.

बाउन्ड्री कूदकर शिकार करने गोदड़ी गाँव पहुँच गया Tiger Dhaokhar Male

सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है .यह वीडियो बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के ताला कोर ज़ोन से सटे हुए गांव गोहड़ी का है. गोहड़ी गांव ताला कोर ज़ोन और धमोकर बफर जोन के सीमा में स्थित है.इस गांव में आए दिन बाघ आ जाते हैं. जिस बाघ का वीडियो आप देख रहे हैं यह बाघ धमोकर मेल है.जिसे DM भी कहते है. बाघ धमोखर  मेल ने देखा कि गांव में कुछ गाय और बैल खुले में घूम रहे हैं.खुले में गाय और बैल को घूमता देख करके बाघ धमोखर मेल उनका शिकार करने की फिराक में ताला कोर जोन की बाउंड्री कूद गया और गांव में गाय और बैल का शिकार करने की जुगत में लग गया.वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे टाइगर धमोकर मेल बड़े ही साथ शातिराना अंदाज में मैदान में खड़े हुए गाय और बैल की ओर देख रहा है और अपने रस्ते में भी चला जा रहा है.

देखिए वीडियो :

बिना शिकार किए निकल गया बाघ धमोखर मेल 

हालांकि मौके की नजाकत को देखते हुए टाइगर वहा से बिना शिकार किए हुए चलता बना.धमोखर मेल की वहां दाल नहीं गली और बिना शिकार किए चुपचाप वह वहां से चलता बना.गांव में भी टाइगर मूवमेंट की खबर पहुंच चुकी थी इसलिए लोग सतर्क थे. टाइगर धमोकर मेल की इस पूरी गतिविधि को कोर जोन की बाउंड्री में मौजूद पर्यटकों ने अपने मोबाइल कैमरे में कैद कर लिया.अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज