Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

विदेश की धरती पर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का डंका New Zealand के उप प्रधानमंत्री David Breen Sheymour पहुचें कार्यक्रम में

Author Picture
Correspondent
Jun 25, 2025 12:36 AM IST

[inb_subtitle]

विदेश की धरती पर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का डंका न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन शेयमौर पहुचें कार्यक्रम में
— विदेश की धरती पर पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री का डंका न्यूजीलैंड के उप प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन शेयमौर पहुचें कार्यक्रम में

—Advertisement—

  • लंबे अरसे बाद दिखी किसी सनातनी संत की सात समुन्दर पार ऐसी सामाजिक स्वीकार्यता
  • बागेश्वर धाम सरकार सनातन की लहर को सात समुद्र पर भी ऐसे लहराये जैसे भारत हो

बागेश्वर!विदेश की धरती पर दो सप्ताह के प्रवास और अपने ओजस्वी उद्बोधन से हजारों लाखों लोगों को मंत्रमुग्ध कर गए बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्णा शास्त्री विदेश के लाखों लोगों को भक्ति का नशा करा गए हैं। यह बात आम जनमानस के मुख पर चढ़ी हुई है। सहज सरल प्रभावी व्यक्तित्व के धनी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के सानिध्य के प्रभाव का असर इसी से लगाया जा सकता है कि उनके विदेश से हनुमत कथा समापन के बाद विदा होने पर हजारों लोगों ने आंसू बहा कर उन्हें विदाई दी। उनके प्रभाव का ही परिणाम है कि उनके जाने के 2 दिनों बाद तक भी विदेश की धरती पर पूज्य सरकार सोसल मीडिया और चैनलो पर छाये रहे हैं, शास्त्री जी से संबंधित जानकारियां ही प्रसारित हो रही हैं। निश्चित रूप से यह आयोजन भूतो ना भविष्यति का सही उदाहरण है। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से दीक्षा भी प्राप्त की है। व्यासपीठ पर विराजमान होकर अपने उ‌द्बोधन के दौरान भी पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने स्वीकारा था कि उन्हें बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि विदेश की धरती में बागेश्वर बालाजी सरकार का इतना बड़ा शिष्य मंडल है। बागेश्वर बालाजी का महिमामंडन करने विदेश की धरती पधारे और उन्हें सुनने के लिए हजारों लोगों ने रोजाना कथा स्थल पर पहुंचकर नया कीर्तिमान बनाया। 

  • भेट वार्ता में आध्यात्म और विश्व शांति और भारत -न्यूजीलैंड परस्पर संबंधों पर हुई चर्चा
  • सरकार से मिलने पहुंचे कथा स्थल जाकर किया स्वागत न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री*
  • न्यूजीलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री और उप प्रधानमंत्री डेविड ब्रीन शेयमौर

कथा के दौरान इस भेट वार्ता में आध्यात्म और विश्व शांति और भारत-न्यूजीलैंड के परस्पर संबंध पर चर्चा हुई उप प्रधानमंत्री ने पूरे मनोयोग से बाला जी की पूजा आराधना की और सनातन धर्म के प्रति अपनी आस्था दिखाई !पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के प्रिय शब्दों में शामिल जयकारा साधु जी… सीताराम… मानों विदेश की धरती  हजारों लाखों लोगों के मुख में बस गया है। 2 दिन बाद भी इस भागवत कथा का हिस्सा बनने वाले लोग पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भक्ति भाव से इतने अधिक प्रभावित हैं जैसे मानी उन्हें भक्ति का नशा चढ़ा हो और साधु जी सीताराम इसी जयकारे कर रहे हैं। लंबे अरसे बाद किसी सनातनी संत की ऐसी सामाजिक स्वीकार्यता विदेश की धरती पर नजर आई है। जिसे देखने मात्र के लिए, एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट पर भारतीय नागरिक, विदेशी सड़कों पर 8-10 घंटे तक खड़े रहे हों। पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री विदेश की धरती पर लाखों लोगों को भक्ति का मानों नशा करा गए है। बालाजी सरकार हनुमान जी के वैसे ही लाखों भक्त मौजूद है।

Correspondent

रिक्की छतरपुर के रहने वाले हैं।वें दैनिक भास्कर में वर्ष 2014 से 2016 तक सर्कुलेशन हेड के पद पर सेवाएँ दे चुके हैं। दैनिक दबंग मीडिया ग्रुप के साथ 2017 तक काम किया है।वर्तमान में एमपी न्यूज़ टीवी में कार्यरत हैं।डिजिटल मीडिया में रुचि होने के कारण रिक्की के Khabarilal.net में बतौर डिजिटल कन्टेन्ट राईटर के रूप में कॉरेस्पोंटेन्ट है।राजनीति, क्राइम,आध्यात्म से जुड़ी खबरों में रिक्की की रुचि है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज