Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

झोलाछाप डॉक्टर की क्लिनिक से जप्त हुआ बिना लाइसेंस के अवैध रूप से रखा हुआ एलोपैथी दवायें का जखीरा 

Author Picture
Correspondent
Jun 25, 2025 1:08 AM IST

[inb_subtitle]

झोलाछाप डॉक्टर की क्लिनिक से जप्त हुआ बिना लाइसेंस के अवैध रूप से रखा हुआ एलोपैथी दवायें का जखीरा 
— झोलाछाप डॉक्टर की क्लिनिक से जप्त हुआ बिना लाइसेंस के अवैध रूप से रखा हुआ एलोपैथी दवायें का जखीरा 

—Advertisement—

खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के औषधि निरीक्षकों ने आज मंगलवार की शाम राँझी तहसील के अंतर्गत रिछाई में झोलाछाप चिकित्सक द्वारा संचालित जन स्वास्थ्य क्लिनिक का आकस्मिक निरीक्षण कर बिना लाइसेंस के भारी मात्रा में अवैध रूप से संग्रहीत एलोपैथिक दवाएं जप्त की हैं।

औषधि निरीक्षक शरद जैन के अनुसार दशरथ कुमार बैरागी द्वारा संचालित इस जन स्वास्थ्य क्लिनिक के विरुद्ध जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा को अवैध रूप से एलोपैथी दवायें रखने की शिकायत प्राप्त हुई थी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान इस क्लीनिक से बिना लाइसेंस के संग्रहीत पाई गई एलोपैथी औषधियों के नमूने लेकर उनकी गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य औषधि परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है। इसके साथ ही जप्त दवाओं की माननीय न्यायालय से कस्टडी लेकर अनुसंधान संधारित किया जा रहा है।

औषधि निरीक्षक शरद जैन के मुताबिक जाँच के दायरे में जन स्वास्थ्य क्लिनिक को अवैध रूप से दवाएं विक्रय करने वाले थोक दवा विक्रेताओं को भी  लिया जाएगा और दोषी पाये जाने पर उनके विरुद्ध भी कार्यवाही की जायेगी।

Correspondent

रिक्की छतरपुर के रहने वाले हैं।वें दैनिक भास्कर में वर्ष 2014 से 2016 तक सर्कुलेशन हेड के पद पर सेवाएँ दे चुके हैं। दैनिक दबंग मीडिया ग्रुप के साथ 2017 तक काम किया है।वर्तमान में एमपी न्यूज़ टीवी में कार्यरत हैं।डिजिटल मीडिया में रुचि होने के कारण रिक्की के Khabarilal.net में बतौर डिजिटल कन्टेन्ट राईटर के रूप में कॉरेस्पोंटेन्ट है।राजनीति, क्राइम,आध्यात्म से जुड़ी खबरों में रिक्की की रुचि है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज