Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Truck Drivers Association ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की स्थगित प्रबंधन के साथ 12 सूत्रीय मांगो पर बनी सहमती 

Author Picture
Sub Editor
Jun 28, 2025 12:27 PM IST

[inb_subtitle]

Truck Drivers Association ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की स्थगित प्रबंधन के साथ 12 सूत्रीय मांगो पर बनी सहमती 
— Truck Drivers Association ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की स्थगित प्रबंधन के साथ 12 सूत्रीय मांगो पर बनी सहमती 

—Advertisement—

Umaria News : उमरिया जिले के एसईसीएल जोहिला एरिया नौरोजाबाद क्षेत्र अंतर्गत अधीनस्थ आई हुई प्राइवेट कंपनियां जो   उत्खनन एवं ट्रांसपोर्ट का कम करती है, इन कंपनियों में ड्राइवर  ड्यूटी टाइम एवं हाईवेज कमेटी द्वारा निर्धारित वेतन और विभिन्न मांगों को लेकर मुख्य महाप्रबंधक एसईसीएल जोहिला एरिया एवं शासन प्रशासन एवं स्थानीय महत्वपूर्ण जनप्रतिनिधियों को ट्रक ड्राईवर एसोसिएशन के संरक्षक मनीष सिंह की अगुवाई में ज्ञापन सौपा गया था. ज्ञापन सौंपते हुए यह जानकारी भी दी गई थी कि अगर मांग पूरी नहीं होगी तो 2 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल ट्रक ड्राइवर एसोसिएशन के द्वारा की जाएगी.

ट्रक ड्राईवर एसोसिएशन ने हड़ताल की स्थगित प्रबंधन के साथ 12 सूत्रीय मांगो पर बनी सहमती 
ट्रक ड्राईवर एसोसिएशन ने हड़ताल की स्थगित प्रबंधन के साथ 12 सूत्रीय मांगो पर बनी सहमती

उक्त मामले में 26 जून की शाम 5 बजे एसईसीएल जोहिला एरिया रेस्ट हाउस में समन्वय बैठक का आयोजन किया गया.उक्त बैठक में पूर्व सांसद ज्ञान सिंह,वर्तमान सांसद हिमाद्री सिंह,विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह,कलेक्टर उमरिया धरणेन्द्र कुमार जैन,ट्रक ड्राईवर एसोसिएशन संरक्षक मनीष सिंह,सहित जीएम SECL नौरोजाबाद,ट्रक ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी सहित प्राइवेट कंपनियों के ठेकेदार मैनेजर की मौजूदगी में हुई इस समन्वय बैठक में 12 मांगो पर आम सहमति बनी है. 

ट्रक ड्राइवर वेलफेयर एसोसिएशन के संरक्षक मनीष सिंह ने बताया की इन 12 मांगो पर आम सहमति बनी है.भविष्य में अगर कंपनियों के द्वारा अगर मांग पूरी नही हुई तो इसे कोल इण्डिया मंत्रालय तक ले कर जाएगे.

  1. कोल इण्डिया की हाई वेजज कमेटी द्वारा निर्धारित वेतनमान जो कि निश्चित किया गया है वो दिलाया जाये।
  2. कर्मचारी से 8 घण्टे का ही काम लिया जाये उससे अतिरिक्त काम लेने पर ओवर टाईम प्रदान किया जाये।
  3. कर्मचारियों की अटेन्डेंस (उपस्थिति) रजिस्टर में हस्ताक्षर लिये जायें एवं एस.ई.सी.एल. द्वारा प्रमाणित रजिस्टर उपलब्ध कराये जाये जिससे परदार्शिता बनी रहे।
  4. कम्पनियों द्वारा कर्मचारियों को प्रतिमाह वेतन स्लिीप की सम्पूर्ण जानकारी सहित उपलब्ध कराये जैसे की एस.ई.सी.एल. अपने कर्मचारियों को दे रही है। जिससे परदर्शीता बनी रहे।
  5. वेतन भुगतान की तारीख निश्चित किया जाये।
  6. एस.ई.सी.एल. के अधिनस्थ प्राईवेट कम्पनियां आती है तो पूर्व में कार्यरत स्थानीय कर्मचारियों को ही प्राथमिक्ता दी जाये।
  7. प्राईवेट कम्पनियां का काम कर रहे कर्मचारीयों के साथ घटना दुर्घटना होने पर ईलाज की जिम्मेदारी वा उचित मुआवजा दिया जाये एवं बीमा कराया जाये।
  8. कार्य के समय ओवर लोड गाडी लेकर चलने पर टूट-फूट होने पर वेतन से कटैती न किया जाये।
  9. कोई भी प्राईवेट नई कम्पनियां के आने पर कर्मचारीयों को भर्ती स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं ड्राईवर एसोसियेशन के माध्यम से किया जाये। स्थानीय जनप्रतिनिधि (माननीय सांसद, विधायक के परामर्श पर)
  10. कर्मचारी से सम्बंधित छोटे मुद्दे पर प्राईवेट कम्पनियां समय समय पर एसोसियेशन के पदाधिकारियों के साथ बैठकर निराकरण करे जिसमें की कर्मचारी एवं कम्पनियों के बीच बात विवाद कि स्थति न बने।
  11. पूर्व में कार्य कर रही कम्पनियों द्वारा कई कर्मचारी के वेतन एवं पी.एफ. आज दिनांक तक नही किया गया है उसे दिलाया जाये। जैस (1) सिंह ट्रान्सपोर्ट (2) सिध्दधेशरी कम्पनी एवं अन्य कम्पनियां
  12. कोइ इण्डिया द्वारा निर्धारित ठेकाकर्मी को दीपावली के अवसर पर उपहार स्वरूप बोनस निर्धारित की गई है जो आज तक प्राप्त नहीं हुई है।
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज