Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

धौहनी जंगल में मिला नवविवाहिता का शव,पति पर परिजनों ने लगाए ये सनसनीखेज आरोप

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jul 7, 2025 10:13 AM IST

[inb_subtitle]

धौहनी जंगल में मिला नवविवाहिता का शव,पति पर परिजनों ने लगाए ये सनसनीखेज आरोप

—Advertisement—

Singrauli Crime News : धौहनी जंगल में संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, परिजन बोले- यह सड़क दुर्घटना नहीं, सोची-समझी हत्या है,धौहनी क्षेत्र में रविवार देर रात करीब 12 बजे एक नवविवाहिता रिया की रहस्यमयी मौत हो गई। दिलीप इसे सड़क दुर्घटना बता रहा है, वहीं परिजन इसे हत्या करार दे रहे हैं। मृतका के परिजनों के अनुसार, रिया और दिलीप के बीच पिछले 6 वर्षों से संबंध थे। इसी दौरान किसी विवाद में रिया ने दिलीप को जेल भी भिजवाया था। बाद में दोनों के बीच समझौता हुआ और उन्होंने विवाह कर लिया।

परिजनों का आरोप है कि विवाह के बाद भी दिलीप का बर्ताव ठीक नहीं था और रविवार की रात उसने सुनियोजित तरीके से रिया को धौहनी जंगल में ला कर हत्या कर दी, जिसे अब दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है और जांच प्रारंभ कर दी है परिजनों का माग है कि पीएम डाक्टरों की टीम बना कर किया जाए।

सिंगरौली / धर्मेन्द्र साहू 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज