Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शौहर को कमरे में बंद कर जीजा के साथ भाग गई बेगम सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद 

Author Picture
Content Writer
Jul 11, 2025 9:26 PM IST

[inb_subtitle]

शौहर को कमरे में बंद कर जीजा के साथ भाग गई बेगम सीसीटीवी कैमरे में घटना हुई कैद 

—Advertisement—

MP News : जिसने शादी कराई वही लेकर भागा, शादी के एक महीने बाद साली जीजा के साथ फरार, कमरे में सोता रह गया पति ललितपुर में शादी के महीने बाद साली अपने जीजा के साथ फरार हो गई। गुरुवार रात 12:00 बजे वह घर से निकली फिर बाहर से कुंडी लगा दिया। फिर जीजा की कार में बैठी और फरार हो गई। रात 1:00 बजे पति की नींद खुली। उसने बिस्तर खाली पाया।

तुरंत बाहर आकर देखा तो घर का दरवाजा बाहर से बंद था। वह दुकान के रास्ते बाहर निकला। सीसीटीवी चेक किया तो दिखा लड़की कार में बैठ कर जा रही है। जिसका सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। पूरा मामला ललितपुर के तालबेहट को वाले क्षेत्र के कदीरपुर सरफ़याना का है।

बिलाल ने बताया कि मैं अपने पिता के साथ कपड़े सिलने का काम करता हूं। 6 महीने पहले आशिक मेरी दुकान पर आया था। उसने ही शादी के लिए बात की थी। उसने बताया था शबनम 5 भाई बहनों में सबसे छोटी है। शादी में लगभग साढ़े तीन लाख रुपए खर्च हुए थे।

6 महीने पहले शादी तय हुई थी। घर में खुशी का माहौल था। 11 जून को बारात लेकर टीकमगढ गया था। धूम धाम से शादी हुई। फिर विदाई करके शबनम घर आई। मैंने शबनम को गिफ्ट में मोबाइल दिया था। जिससे वह कभी कभी बहन बहनोई से बात करती थी।

बिलाल ने बताया कि शादी के बाद सबकुछ ठीक था। मुझे नहीं पता था शबनम ऐसा करेगी। 10 जुलाई की रात मैं पत्नी के साथ अपने रूम मे सो गया। पिता, मां, बहन और भाई अपने कमरे में सो गए। रात 1 बजे मेरी नींद खुली तो पत्नी कमरे से गायब मिली।

मैंने थोड़ी देर इंतजार किया। फिर उठ कर उसे ईधर उधर बुलाने लगा। लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मैंने घर के बाकी लोगों को जगाया। फिर ढूंढना शुरू किया। घर का दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह बाहर से बंद मिला।

दुकान के रास्ते मैं बाहर निकला तो देखा। घर के मेट गेट की कुंडी बाहर से लगी है। मुझे शक हुआ तो घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे को चेक किया। तो वीडियो में दिखा वो अपने जीजा के साथ कार में बैठ कर जा रही है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज