Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

जुआँ खेलते हुए जनपद सदस्य सहित 13 गिरफ्तार !

Author Picture
Editor
Jul 21, 2025 7:54 PM IST

[inb_subtitle]

जुआँ खेलते हुए जनपद सदस्य सहित 13 गिरफ्तार !
— जुआँ खेलते हुए जनपद सदस्य सहित 13 गिरफ्तार !

—Advertisement—

थाना प्रभारी चंदिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दी दबिश, ₹ 7.99 लाख का मसरूका ज़ब्त

  • 13 जुआरियों के विरूद्ध कार्यवाही
  • 60 हजार 895 रूपये नगदी
  • 11 ताश की गड्डिया
  • 07 मोबाईल फोन
  • 13 मोटरसायकिल वाहन जब्त

पुलिस अधीक्षक उमरिया श्रीमती निवेदिता नायडू एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया श्री सीताराम द्वारा अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है इसी कड़ी में दिनांक 20.07.2025 को थाना चंदिया पुलिस द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कि ग्राम धतुरा के जंगल में कुछ लोग पैसो की हार जीत की बाजी लगाकर जुंआ खेल रहे है।

सूचना की तस्दीक एवं कार्यवाही हेतु थाना चंदिया से पुलिस टीम मौके पर रवाना हुई, मुखबिर के बताए अनुसार स्थान पर रेड कार्यवाही कर 06 जुआरियों को पकड़ा गया एवं कुछ लोग पुलिस टीम को देखकर जंगल एवं अंधेरा होने का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पकड़े गए 06 आरोपियों के बयान एवं घटनास्थल पर मिले वाहन के आधार पर सभी फरार हुए 07 आरोपियों की पहचान हुई । इस प्रकार कुछ 13 आरोपियों के विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर मामले मे 60 हजार 895 रूपये नगदी,11 ताश की गड्डिया,07 नग मोबाईल फोन,13 मोटरसायकिल वाहन जब्त किया जाकर अग्रिम विधिअनुसार कार्यवाही की जा रही है।

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदिया निरी. ज्योति शुक्ला, उनि शिवनंदन सिंह, उनि मनीष कुमार, HC प्रमोद पटेल, HC विनोद ठाकुर, Con.-प्रदीप, गौरव, देवेन्द्र, दामोदर, राघवेन्द्र, सौरभ, सूर्यप्रताप , सुनील, जीवनी, सीमा सोलंकी एवं साइबर सेल से संदीप सिंह की भूमिका रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज