Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नगर परिषद अध्यक्ष की शिकायत पर पार्षद के खिलाफ अपराध दर्ज

Author Picture
Sub Editor
Jan 12, 2023 2:43 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर परिषद का हाल ही में निर्वाचन संपन्न हुआ है,परिषद में सियासी उठा पटक चरम सीमा पर है।

लगभग 5 माह पूर्व की शिकायत पर हुई कार्यवाही :

मिली जानकारी के मुताबिक नगर परिषद नौरोजाबाद कि वार्ड क्रमांक 1 की पार्षद व नगर परिषद नौरोजाबाद की अध्यक्ष कुसल सिंह के द्वारा नगर परिषद नौरोजाबाद के वार्ड क्रमांक 07 के पार्षद पर नगर परिषद नौरोजाबाद के प्रांगण में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान जातिगत गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का शिकायती आवेदन नौरोजाबाद थाने में दिया गया था, आवेदन में लिखा गया है कि आरोपी पार्षद के द्वारा समाज में असमानता फैलाने की कोशिश की जा रही है तथा समाज को बांटने का काम किया जा रहा है। जहाँ एक और सरकार आदिवासी समाज को ऊपर उठा रही है वहीं दूसरी ओर ऐसे व्यक्ति समाज में आदिवासी लोगों को नीचा दिखाकर उनका मनोबल तोड़ रहे है। जब मुझे आदिवासी महिला जिसे नगर की जनता ने चुनकर नगर की सेवा करने के लिए प्रथम नागरिक नगर परिषद अध्यक्ष बनाया है तो मेरे साथ सुभाष नारायण सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक 07 द्वारा इस प्रकार लगातार गाली गलौच करने से मेरा विभागीय कार्य प्रभावित हो रहा है जिससे परेशान होकर में पार्षद सुभाष नारायण सिंह के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत कर रही हूँ

उक्त मामले में विवेचना उपरांत आज दिनांक 12 जनवरी 2023 को आरोपी वार्ड पार्षद वार्ड क्रमांक 7 सुभाष नारायण सिंह के खिलाफ 294,506 भा.द.वि. व 3(1)द. 3(1)थ, 3(2) va एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज