Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : 2 पेज की फोटोकॉपी का लगा दिया 4 हजार का बिल मचा हड़कंप

Author Picture
Editor
Aug 28, 2025 8:40 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : आदिवासी बाहुल्य शहडोल जिले में एक और चौंकाने वाला मामला जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कुदरी से सामने आया है। जहां दो पन्ने की फोटो कापी का कीमत 4000 रुपये का भुगतान दिखाया गया है। दो पन्ने की फोटो कापी के बिल का भुगतान 4 हजार होने के बाद ये बिल चर्चाओं में आने के साथ साथ सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसके पहले जिले के एक स्कूल में 4 लीटर पेंट से पुताई के नाम पर 168 मजदूर और 68 राज मिस्त्री लगाकर एक लाख सात हजार का बिल पास कराया गया था, फिर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक घंटे की चौपाल में 14 किलो ड्राई फ्रूट, 6 लीटर दूध और 5 किलो चीनी का बिल बनाकर सरकारी खजाने पर डाका डाला गया….

जिले के जनपद पंचायत जयसिंहनगर के ग्राम पंचायत कुदरी में सचिव और सरपंच की मिलीभगत से एक ऐसा बिल पास किया गया है, जिसे देखकर कोई भी हैरान रह जाए, बिल के अनुसार केवल दो पन्नों की फोटो कॉपी कराने के लिए 2000 रुपये प्रति प्रति की दर से 4000 रुपये का भुगतान दिखाया गया है। यह बिल महराज फोटो कॉपी सेंटर एवं डिजिटल स्टूडियो के फर्म के नाम से बनाया गया है, इसके साथ ही और भी सामग्री का जिक्र किया गया है , हैरत की बात तो यह कि दो पन्ने की फोटो कापी के बिल का भुगतान 4 हजार के लिए सरपंच सचिव ने अपनी मोहर लगाकर इस बिल को पास करा भुगतान भी करा दिया, दो पन्ने की फोटो कापी के बिल का भुगतान 4 हजार होने के बाद ये बिल चर्चाओं में आने के साथ साथ सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

जहां आमतौर पर फोटो कॉपी 1 या 2 रुपये में हो जाती है, वहीं इस कागजी खेल में हजारों रुपये खर्च दिखाए गए हैं। यह मामला पंचायत व्यवस्था में फैले भ्रष्टाचार की गहराई को उजागर करता है।

यह कोई पहला मामला नहीं है जब शहडोल की पंचायतों ने सरकारी योजनाओं और राशि का दुरुपयोग किया हो, इसके पहले जहां 4 लीटर पेंट से पुताई के नाम पर 168 मजदूर और 68 राज मिस्त्री लगाकर एक लाख सात हजार का बिल पास कराया गया था, फिर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत एक घंटे की चौपाल में 14 किलो ड्राई फ्रूट, 6 लीटर दूध और 5 किलो चीनी का बिल बनाकर सरकारी खजाने पर डाका डाला गया।

 

वही इस मामले में शहडोल कलेक्टर केदार सिंह का कहना है कि क्वांटिटी 2000 है और दर 2 रु लिखने में त्रुटि हो गई होगी, बाबजूद इसके मामला संज्ञान आने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी…

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज