Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सरपंच के हत्यारे निकले विधायक के बेहद करीबी

Author Picture
Sub Editor
Sep 7, 2025 7:26 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

सरपंच की हत्या के मामले में एक बड़ी अपडेट है।
सागर के बीना-भानगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत भानगढ़ रोड पर गुरुवार की शाम कार से पीछा कर रहे आरोपियों ने बाइक सवार देवल पंचायत के सरपंच लाखन सिंह यादव को पीछे से टक्कर मारी और घसीटते हुए ले गए थे। जिससे सरपंच लाखन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने कर सवार आरोपियों पर मामला दर्ज किया था उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है,दोनों आरोपी बीना विधायक निर्मला सप्रे के करीबी बताए जा रहे है

घटनाक्रम के अनुसार गुरुवार की शाम को बीना से बाइक से गांव जाते समय देवल पंचायत के सरपंच लखन यादव को कार सवार आरोपी सुरेंद्र यादव और शोभरण यादव जो पीछा कर रहे थे। आरोपियों ने भानगढ़ रोड पर तेज रफ्तार में बाइक को टक्कर मारी और बाइक सवार सरपंच को घसीटते हुए ले गए जिससे सरपंच की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जिस पर पुलिस ने फरियादी प्रमोद यादव की शिकायत पर आरोपी सुरेंद्र यादव एवं शोवरण यादव पर हत्या का मामला दर्ज किया था,पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद मृतक का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सौप दिया था। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ,आरोपी सोवरन यादव और सुरेंद्र यादव बीजेपी के सदस्य है और बीना विधायक निर्मला सप्रे के करीबी बताए जा रहे है,चर्चा है कि देवल ग्राम पंचायत में गौशाला स्वीकृत हुई थी जिसकी जमीन के कब्जे को लेकर सरपंच लाखन और आरोपियों के बीच विवाद चल रहा था,चर्चा यह भी है कि उक्त गौशाला की स्वीकृति में बीना विधायक की भूमिका थी लिहाजा इस हत्या के बाद बीना विधायक निर्मला सप्रे की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे है,बहरहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरू कर दी है,इस घटना के संबंध में बीना पुलिस कुछ भी बोलने से बच रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज