Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया कांग्रेस ने फूंका कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जानिए कारण

Author Picture
Editor
Sep 26, 2025 6:40 PM IST

[inb_subtitle]

उमरिया कांग्रेस ने फूंका कैलाश विजयवर्गीय का पुतला जानिए कारण

—Advertisement—

जिला मुख्यालय उमरिया में आज कांग्रेस के द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश से विजयवर्गीय का पुतला फूंका गया है। साथ ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा कैलाश विजयवर्गीय मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए हैं। आपको बता दें कि उमरिया सहित पूरे प्रदेश में कांग्रेस ने नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के विवादित बयान के बाद मोर्चा खोल दिया है।

दरअसल कांग्रेस का आरोप है कि कैलाश विजयवर्गीय नगरी प्रशासन मंत्री मध्य प्रदेश के द्वारा राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा को लेकर के एक विवादित बयान दिया गया है।

बीच चौराहे में करते हैं बहन को चुंबन

शाजापुर में एक कार्यक्रम के दौरान नगरीय प्रशासन मंत्री मध्यप्रदेश कैलाश विजयवर्गी के द्वारा राहुल गांधी का बिना नाम लिए कहा गया कि नेता प्रतिपक्ष अपनी बहन को बीच चौराहे में चुंबन करते हैं। यह विदेशी संस्कृति है हमारे संस्कार नहीं है। इस बयानबाजी के बाद में कांग्रेस ने कैलाश विजयवर्गी को आड़े हाथों ले लिया है, कांग्रेस का कहना है कि भाई और बहन जैसे पवित्र रिश्ते पर नगरीय प्रशासन मंत्री की यह टिप्पणी उचित नहीं है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष उमरिया विजय कोल ने कहा या तो कैलाश विजयवर्गीय सार्वजनिक रूप से माफी मांगे या फिर अपने मंत्री पद से इस्तीफा दें।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधिवक्ता संघ अध्यक्ष पुष्पराज सिंह,एनएसयूआई अध्यक्ष असलम शेर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज