Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

वन रक्षक पर जानलेवा हमला रेत का अवैध उत्खनन रोकने के दौरान हुई वारदात

Author Picture
Editor
Sep 27, 2025 2:15 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले में रेत माफियाओं का आतंक सिर चढ़कर बोल रहा है।क्षेत्रियता का लाभ उठाकर वन कर्मियों को धौस दिखाकर रेत का अवैध उत्खनन जिले में अपराध को जन्म दे रहा है।

ताजा मामला उमरिया जिले के चंदिया वनपरिक्षेत्र के सलैया बीट का है। मामले में जानकारी देते हुए एसडीओ फारेस्ट कुलदीप त्रिपाठी ने बताया कि आज सुबह सलैया बीट में 4 से 5 ट्रैक्टर रेत का अवैध उत्खनन वन क्षेत्र से कर रहे थे। बीट गार्ड रमाशंकर चौधरी ने जब मामले में आपप्ति दर्ज की तो वनरक्षक के ऊपर जानलेवा हमला आधा दर्जन से अधिक लोगो ने कर दिया है।

वनरक्षक को चंदिया में प्राथमिक उपचार करवाने के पश्चात जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया है। बीट गार्ड की निशानदेही पर ऐसे सभी ट्रैक्टरों को जप्त करने की कार्रवाई की जाएगी मामले की सूचना चंदिया पुलिस को दे दी गई है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज