Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

Double Murder : जमीनी विवाद में 2 भाइयों की हत्या परिजनों ने किया चका जाम

Author Picture
Sub Editor
Oct 22, 2025 2:27 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जमीनी विवाद के कारण दो भाइयों की मौत का मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से आया है जहां एक साथ में डबल मर्डर के बाद में परिजनों ने सड़क पर हंगामा खड़ा कर दिया है।

आज सुबह से ही शहडोल बुढार हाईवे पर परिजनों ने जमकर बखेड़ा खड़ा कर दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हो जाने के बाद में भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। गुस्सा हुए परिजनों और आम आदमियों के द्वारा पुलिस मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए।

बताया जाता है कि जमीनी विवाद के कारण आरोपी अनुराग शर्मा ने राकेश तिवारी उसके भाई राहुल और सतीश पर जानलेवा हमला कर दिया।हमले में राकेश तिवारी उसके भाई राहुल की हुई मौत हो गई है,वही सतीश तिवारी गंभीर रूप से मेडिकल कालजे शहडोल में जिंदगी मौत की जंग लड़ रहा है।

मृतकों के परिजन आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और निष्पक्ष जांच की माँग कर रहे है।भीड़ में आक्रोश बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया।रामजी श्रीवास्तव पुलिस अधीक्षक, शहडोल ने बताया कि माहौल तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।मामले में पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर लेगी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज