Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

सिंगरौली जिले में कल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का व्यापक गृह संपर्क अभियान

Author Picture
खबरीलाल Desk
Nov 29, 2025 8:12 PM IST

[inb_subtitle]

सिंगरौली जिले में कल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का व्यापक गृह संपर्क अभियान
— सिंगरौली जिले में कल से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का व्यापक गृह संपर्क अभियान

—Advertisement—

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के पावन अवसर पर देश भर में व्यापक गृह संपर्क करने की योजना है। इस निमित्त सिंगरौली जिले में भी रविवार 30 नवंबर 2025 से व्यापक गृह संपर्क अभियान प्रारंभ किया जा रहा है।

सिंगरौली जिले के 6 खण्ड, 26 उपखण्ड, 98 मंडल, 973 ग्राम तथा सिंगरौली नगर के 6 उपनगर, 45 बस्तीयों तक गृह सम्पर्क किया जायेगा।

महाकौशल प्रांत के 10 विभाग तथा 34 जिलों के 23914 ग्राम और नगरीय क्षेत्र की 894 बस्तियों के 65 लाख से अधिक परिवारों तक गृह संपर्क किया जाएगा।

हर घर तक संपर्क हो सके कोई भी घर न छूटे इस दृष्टि से 5-5 संघ स्वयंसेवक तथा विविध क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ टोली का निर्माण किया गया है। प्रत्येक टोली में 2- 2 मातृशक्तियों को जोड़ा गया है।

संपर्क में प्रत्येक घर में भारत माता का स्टीकर लगाया जाएगा और संघ की जानकारी वाला एक पत्रक भी भेंट किया जाएगा।

समाज परिवर्तन की दृष्टि से सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण जागरूकता, स्वदेशीयुक्त जीवन शैली और नागरिक कर्तव्य जैसे विषयों की भी चर्चा करेंगे।

दरअसल व्यापक गृह संपर्क अभियान का उद्देश्य समाज की बातों को सुनना और संवाद स्थापित करना है।

इसकी जानकारी अखिलेश शाह जिला प्रचार प्रमुख द्वारा बताया गया

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज