Shorts Videos WebStories search

अपने 2 कलेजो के टुकड़ों के साथ फंदे पर लटकी मिली माँ मचा हड़कंप

Content Writer

whatsapp

सागर-सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र के ग्राम मैनाई में बीती रात एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ घर के अंदर कमरे में फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली।जिसमें महिला समेत दोनों बच्चों की मौत हो गई. खेत से लौटकर घर आए परिजनों ने जब कमरे में तीनों के शवो फंदे से लटका देखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना आसपास के लोगो को दी।ग्रामीणों की सूचना पर रहली पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवो को फंदे से नीचे उतारकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है।पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। आत्महत्या का कारण प्रथमद्रष्टया घरेलू कलह प्रतीत हो रहा है, पुलिस पूछताछ कर जांच कर रही है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है, एफएसएल की टीम भी सागर से मौके पर पहुंची है और साक्ष्य जुटा रही है. हालांकि अभी तक यह कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मृतका ने अपने दो मासूमों यह कदम क्यो उठाया।

मेडिकल ऑफिसर डॉ बसंत नेमा ने बताया की मैनाई ग्राम में की रहने वाली मृतिका रचना पति राजेश उम्र 27 साल ने अपने दो बच्चों ऋषभ उम्र 5 वर्ष और राम उम्र 2 वर्ष के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या की है ,पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौप दिए गए हैं। वही इस पूरे मामले में मृतका के भाई रविंद्र लोधी का कहना है कि सुबह सूचना मिली थी की बहन ने दोनों बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है, यह आत्महत्या या हत्या है ,यह अभी पता नहीं सकते जांच के बाद खुलासा होगा।

 

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।