Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

बजरंगबली की से डर वही राम जी सहित श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में चोरी करने वाले चोर कि अनोखी Crime Story 

Author Picture
खबरीलाल Desk
Dec 27, 2025 9:15 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : इंसान की मजबूरी कभी-कभी उसे ऐसे काम करने के लिए भी विवश कर देती है जिसे वह नहीं करना चाहता है। ताजा मामला मध्य प्रदेश के शहडोल जिला मुख्यालय का है जहां एक चोर के द्वारा मंदिर में हाथ साफ कर दिया गया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है जिसमें कर के अजीबोगरीब बिहेव को लेकर के तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई। दर्शन चोरी करने से पहले चोर ने बाकायदा अपने जूते उतारे मंदिर में प्रणाम किया उसकी पश्चात चोरी की और पूरी चोरी करने के बाद भी उसने बजरंगबली की मंदिर में चोरी नहीं की। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज का सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला 

कोतवाली अंतर्गत शहडोल रेलवे स्टेशन के समीप वार्ड नं 34, रेलवे कॉलोनी स्थित श्री तिरुपति बालाजी मंदिर में घुसे चोर ने सबसे पहले श्री बालाजी मंदिर में स्थापित प्रतिमाओं की परिक्रमा की, इसके बाद उसने बालाजी, लक्ष्मी देवी और भू देवी की प्रतिमाओं पर लगे चांदी के मुकुट उतार लिए,यही नहीं, नीचे स्थित राम दरबार में पहुंचकर उसने भगवान राम और लक्ष्मण की प्रतिमाओं पर चढ़े चांदी के मुकुट भी उतारकर अपने बैग में रख लिए, हैरानी की बात यह रही कि मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा से चोर ने मुकुट चोरी नहीं किया,  बताया जा रहा है कि भय या श्रद्धा के कारण उसने हनुमान जी के मुकुट को हाथ तक नहीं लगाया, जिससे यह घटना और भी रहस्यमयी बन गई है।सीसीटीवी में कैद हुई यह अनोखी चोरी का वीडियो हुआ वायरल…

कितने की हुई चोरी 

प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक, चोर करीब 2 किलो चांदी के मुकुट, जिनकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई जा रही है, चोरी कर फरार हो गया, पूरी वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। फुटेज में चोर की गतिविधियां साफ दिखाई दे रही हैं, जिसके आधार पर पुलिस उसकी पहचान और तलाश में जुट गई है।

की जा रही है तलाश 

वही इस मामले में CSP राघवेंद्र द्विवेदी का कहना है क्विक अज्ञात चोर श्री तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रतिमा की चांदी की मुकुट चोरी कर फरार हो गया, चोर की यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अज्ञात के खिलाफ मामले दर्ज मामले की जांच की जा रही है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज