Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : 2 नाबालिग छात्र बन गए बाइक चोर वजह जान कर रह जाएगें हैरान !

Author Picture
Sub Editor
Jan 5, 2026 10:03 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : पुलिस ने दो शातिर ऐसे चोरों को गिरफ्तार किया है जो 10वीं और 11वीं के नाबालिग छात्र हैं। दोनों छात्र बिजनेसमैन बनना चाहते थे। लेकिन बिजनेस शुरू करने के लिए पैसा नहीं था। इसलिए उन्होंने बाइक चोरी करना शुरू कर दिया। दोनों छात्रों के पास से पुलिस ने चोरी की 8 बाइक बरामद की है। जिसमें एक शिवपुरी, एक बिजौली और छह मुरार की है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से इन दोनो छात्रो की पहचान की है। वही पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।

दअरसल ग्वालियर के मुरार थाना पुलिस को पिछले कुछ दिनों से मुरार इलाके में लगातार बाइक चोरी की शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों पर पुलिस टीम चोरों को पकड़ने के।लिए लगी हुई थी। पुलिस टीम ने उन स्थानों के CCTV फुटेज खंगाले जहां बाइक चोरी की घटनाएं हुई थीं। मुरार क्षेत्र में लगे जनभागीदारी के कैमरों में दो स्थानों पर दो संदिग्ध चोर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुए। जिसके आधार पर पुलिस उनकी तलाश में जुट गई। करीब तीन दिनों की तलाशने के बाद दोनों संदिग्ध लाल टिपारा गौशाला के पास नजर आए। जहां पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। दोनो से पुलिस पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए दोनों वाहन चोरों की उम्र 16 और 17 साल है। इनमें से एक दसवीं और दूसरा 11वीं कक्षा का छात्र है। मुराद त्यागी नगर और बड़ा गांव के रहने वाले हैं।

एक ही स्कूल में पढ़ने वाले थे इसलिए दोनों दोस्त बन गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनको अपना खुद का बिजनेस शुरू करना था उसके लिए उनके पास पर्याप्त पैसा नहीं था। जिसके लिए उन्होंने वाहन चोरी के शॉर्टकट रास्ते को अपनाया था। पुलिस ने दोनों छात्रों के पास से आठ चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। जिसमें एक शिवपुरी एक बिजौली और छह मुरार की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज