Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

औचक निरीक्षण में पहुँचे कलेक्टर नप गए रीडर

Author Picture
खबरीलाल Desk
Jan 5, 2026 8:41 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कलेक्टर गौरव बैनल ने तहसील कार्यालय सरई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार कोर्ट के राजस्व प्रकरणो का अवलोकन किया गया। इस दौरान पाया गया कि अधिकतम राजस्व प्रकरण कई महिनो से लंबित थे। कुछ प्रकरणो के आदेश का पालन नही किया गया था। साथ ही ऐसे भी प्रकरण थे जिन में पेशी ही नही की गई थी। जिससे प्रतीत हुआ कि कोर्ट नियमित रूप से संचालित नही हो रही है। कलेक्टर श्री बैनल द्वारा ऐसी लापरवाही पर सख्त कार्रवाही करते हुयें तहसीलदार सरई चन्द्र शेखर मिश्रा को एससीएन जारी करते हुयें कलेक्ट्रेट कार्यालय में अटैच किया गया है। वही तहसीलदार सरई के रीडर पुष्पेन्द्र द्विवेदी को निलंबित करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर श्री बैनल द्वारा तहसील सरई के वृत्त खनुआ नायब तहसीलदार कोर्ट का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित कोर्ट में भी राजस्व प्रकरणो के निराकरण में अनिमतता मिलने पर नायब तहसीलदार वृत्त खनुआ देवकरण सिंह एवं संबधित कोर्ट के रीडर लखपति सिंह को भी कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने उपखण्ड अधिकारी देवसर को निर्देश दिए कि लंबित राजस्व प्रकरणो का दो दिवस में निराकरण कर कोर्ट संचालन को सुचारू रूप से संचालित कराये ताकि राजस्व प्रकरणो का समय पर निराकरण किया जा सके।

सिंगरौली/धर्मेंद्र साहू

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
खबरीलाल Desk

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज