Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

प्रधानाध्यापक रेखा गौतम निलंबित पैसा माँगने का ऑडियो हुआ था वायरल

Author Picture
Editor
Jan 7, 2026 8:05 PM IST

[inb_subtitle]

प्रधानाध्यापक रेखा गौतम निलंबित पैसा माँगने का ऑडियो हुआ था वायरल
— प्रधानाध्यापक रेखा गौतम निलंबित पैसा माँगने का ऑडियो हुआ था वायरल

—Advertisement—

Umaria News : मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा संचालित प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के अन्तर्गत कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के समस्त शासकीय विद्यालयों में बच्चो को पका-पकाया भोजन का प्रावधान है। शासकीय, ई.पी.ई.एस. प्राथमिक-माध्यमिक शाला बंधाटोला, नगर पंचायत परिषद मानपुर जिला उमरिया में पदस्थ रेखा गौतम, प्रधानाध्यापक द्वारा विद्यालय के मध्यान्ह भोजन संचालन में समूह के अध्यक्ष से रूपए की मॉग किये जाने, समूह के अध्यक्ष से मार-पीट करने विद्यालय में रसोईयो के साथ अनुचित व्यवहार करने की शिकायत पायी गई, शिकायत की जाँच में निर्दिष्ट बिन्दु सत्य पाये गये ।

रेखा गौतम प्रधानाध्यापक, शासकीय, ई.पी.ई.एस. प्राथमिक माध्यमिक शाला बंधाटोला, नगर पंचायत परिषद मानपुर जिला उमरिया द्वारा मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम (1) के उप नियम (क), (ख) एवं (ग) तथा नियम (2) के उपनियम (क), (ख) एवं (ग) के विपरीत कदाचरण धारण किया गया है ।

कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने रेखा गौतम, प्रधानाध्यापक, शासकीय, ई.पी.ई. ई.पी.ई.एस. प्राथमिक माध्यमिक शाला बंधाटोला, नगर पंचायत परिषद मानपुर जिला उमरिया को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम (9) (क) के तहत तत्‌काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में इनका मुख्यालय विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी, विकास खण्ड मानपुर जिला उमरिया नियत किया जाता है। निलंबन अवधि में उन्हें शासन के नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज