Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

ड्यूटी के दौरान अज्ञात हमलावर ने स्टाफ नर्स को मारी गोली हुई मौत

Author Picture
Sub Editor
Feb 4, 2026 10:58 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

शाहगढ़ स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर स्टाफ नर्स की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी
शाहगढ़। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) शाहगढ़ में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल के मुख्य गेट पर एक महिला स्टाफ नर्स की अज्ञात हमलावर द्वारा गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मृतका की पहचान दीपशिखा चढ़ार के रूप में हुई है, जो शाहगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ नर्स के पद पर कार्यरत थीं।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, दीपशिखा चढ़ार जब स्वास्थ्य केंद्र के प्रवेश द्वार पर मौजूद थीं, तभी अज्ञात आरोपी ने अचानक उन पर गोली चला दी। गोली लगने से उन्हें गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही शाहगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्रित किए हैं। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आगे की जांच जारी है।

Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज