Shorts Videos WebStories search

फ्रांस के टूरिस्ट Bandhavgarh में बैलगाड़ी पर घूमते आए नजर

Sub Editor

whatsapp

Bandhavgarh News : मध्य प्रदेश शासन की प्रदेश में टूरिज्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रिस्पांसिबल टूरिज्म के कॉन्सेप्ट पर काम करते हुए प्रदेश के ऐसे टूरिस्ट गांव में जहां पर प्राकृतिक रूप से सुंदरता झरना, खेती और अन्य प्रकार की गतिविधियां की जा सके ऐसे गांव का चयन कर वहां के निवासियों के सहयोग से होमस्टे के कॉन्सेप्ट के साथ होम स्टेट निर्माण किये जा रहे हैं जहां पर देशी व विदेशी अतिथि आकर वहां रहकर गांव के चूल्हे मे बना खाना,बैलगाड़ी में घूमने, बांस के बर्तनों की डिजाइन, मिट्टी से बनाए गए बर्तनों की जानकारी से आनंदित होते हैं।

गांव के समूह की महिलाएं अपने दिनचर्या की गतिविधियों में मेहंदी लगाना, साड़ी पहनाना, हाथ से रोटी बनाना, चटनी पीसना, अपने खेत से सब्जी तोड़ना आदि छोटी-छोटी गतिविधियों के द्वारा उन विदेशी मेहमानों को अपने भारतीय संस्कृति से प्रभावित कर रही हैं। होमस्टे में उमरिया जिले के मानपुर ब्लॉक के दमना गांव में फ्रांस के टूरिस्ट पहुंचे । जहां पर उनका स्वागत ग्रामीणों के व्दारा चावल, गुलाल से किया गया। टूरिस्ट ग्रामीण परंपरा से अवगत होकर गदगद हो गए ।

विदित हो कि दमना मरईकला और पनपथा में होमस्टे बनकर तैयार है। जो आने वाले दिनो में ग्रामीण जनों की आमदनी का जरिया बनेगा। बैलगाड़ी में गांव घूमना अपने आप में विदेशी मेहमानो के लिए बहुत ही नया अनुभव रहा। बघेलखण्ड के बरा, मुंगोरा, कढ़ी,मक्का की रोटी, कुटकी महुआ की खीर आदि देशी व्यंजनों का भरपूर स्वाद चखा। गांव में ही शाम को रामायण का पाठ भी किया गया। गांव के (टाईगर होमस्टे) चन्द प्रकाश शुक्ला (महूआ होमस्टे) कमलेश गुप्ता (बांधवी होमस्टे ) बालमुकुंद शुक्ला (चुआ होमस्टे ) रामप्रताप सिंह ( डिअर होमस्टे ) संगीत सिंह के होमस्टे में रुके। मानव जीवन विकास समिति के द्वारा अनुवादक के लिया यथार्त जी भोपाल से,गाइड के रूप में भानु शर्मा, लोकल गाइड रामप्रकाश पटेल उपस्थित रहे। साथ में गांव की महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Bandhavgarh
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।