पुलिस कस्टडी में छेड़छाड़ की आरोपी की मौत का मामला मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से है। जहां एक छेड़छाड़ के आरोपी ने थाना परिसर में मौजूद महिला डेस्क के अंदर जाकर फांसी का फंदा लगा लिया और मौके पर उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छेड़छाड़ के मामले में उक्त आरोपी को थाने लाया गया था और उससे पूछताछ के बहाने उसे पैसे मांगे जा रहे थे।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने दो पुलिसकर्मियों पर ₹50000 मांगने की आप भी लगाए थे। मामले की मजिस्ट्रियल जांच की आदेश दे दिए गए हैं।
उक्त मामले में एसपी अगम जैन ने तत्काल प्रभाव से आरक्षक संजय सिंह और शिवकुमार पाल को किया निलंबित कर दिया है।










