उमरिया : जिले में होली के दिन छुटपुट घटनाएं सामने हुई है।सभी घटनाओं में पीड़ितों और घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से चिकित्सालयों तक पहुचाया गया है।
घटना : 1
कलयुगी पिता में बेटे को किया घायल
पहला मामला ग्राम अमुवारी का है जहां शराब के नशे में मोतीलाल ने पति पर हाथ उठा दिया जिससे 23 वर्षीय पत्नी श्यामवती को हाथ मे चोट लगी और 4 साल का बेटा रामस्वरूप को सीने में गंभीर चोट लग गई।घायल माँ और मासूम बेटे को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया।जहां प्राथमिक उपचार के बाद 4 वर्षीय बेटे रामस्वरूप को शहडोल मेडीकल कालेज रेफर लर दिया गया हैं।सूचना है कि आरोपी पिता पुलिस की हिरासत में है।
घटना : 2
बाइक अनियंत्रित युवक घायल
दूसरी घटना ग्राम निगहरी के पास नब्बे मोड़ की है जहाँ डिंडौरी निवासी युवक शिवम यादव हादसे का शिकार हो गया।बताया जा रहा है कि उक्त घायल युवक नशे ही हालात में था।तेज और अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकरा गई।जिससे युवक के चेहरे में चोट आई है।घायल युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया है।जहाँ युवक का उपचार जारी है।बताया जा रहा है कि घायल युवक का भाई दिल्ली से यात्रा कर ट्रेन मार्ग से लौट रहा था जिसे रिसीव करने के लिए शिवम यादव उमरिया रेलवे स्टेशन आ रहा था।
घटना : 3
बात ही बात में मारपीट
वही तीसरी घटना ग्राम कछरा टोला ग्राम माली की है जहाँ मामूली विवाद पर नदी में नहाने गए 25 वर्षीय नरेंद्र महार पिता रम्मू के साथ रघुवीर सिंह ने मारपीट कर घायल कर दिया।घायल नरेंद्र को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया।जहां नरेंद्र का प्राथमिक उपचार किया गया है।
रंग में भंग : जिले में होली के दिन हुई मारपीट और कई सड़क दुर्घटनाएं पढ़िए पूरे दिन की अपडेट
घटना : 4
सड़क दुघर्टना में कई घायल
वही चौथी घटना पतरेई गाँव के पहले झाला मोड़ के पास की है।जहाँ फरियादी अंकित सिंह मरकाम पिता भूरे सिंह मरकाम उम्म्र 27 साल निवासी ग्राम बरमानी चौकी खितौलीथाना बरही जिला कटनी ने बताया कि मैं मजदूरी का का करता हूँ। आज दिनाँक 03.03.2026 की दोपहर समय करीब 02.00 बजे मैं अपनी हीरो कंपनी की मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZD 2570 से अपनी मां अनीता बाई व बेटी अहाना सिंह जिसकी उम्र 05 साल है, को लेकर अपने बहन के यहां उमरिया जा रहा था तभी जैसे ही चंदिया थाना क्षेत्र के पतरेई गांव के पहले झाला मोड के पास जंगल रोड में समय करीब 02.30 बजे पहुंचा था तभी चंदिया तरफ से आ रहा एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक अपनी मोटरसाइकिल को तेज गति व लापरवाही पूर्वक चलाते हुये लाकर मेरी मोटरसाइकिल में टक्कर मार कर एक्सीडेंट कर दिया जिससे हम लोग अपनी मोटरसाइकिल सहित रोड में गिर गया गिरने से मुझे दाहने तरफ सिंर में छिलनदार, दाहिने हांथ की कोहिनी में छिलनदार चोट व दाहिने हांथ के पंजे में चोट लगी है, खून निकल रहा है, मेरी मां अनीता बाई के दाहिने कंधा कमर में दाहिने तरफ चोट आयी है, बच्ची अहाना के दोनो हांथो की कोहनी व कमर में चोट लगी है। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से चंदिया में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय उमरिया लाया गया है। उक्त मामले में शिकायत पर मामला चंदिया थाने में दर्ज कर लिया गया है।
घटना : 5
अज्ञात बाइक की ठोकर से युवक घायल
ग्राम सिलौड़ी के पास अज्ञात बाइक सवार ने 40 वर्षीय धीरेंद्र सिंह चौहान पिता विशाल सिंह निवासी ग्राम भुंडी को ठोकर मार दी।धीरेंद्र अपने किरणताल से अपने गाँव लौट रहे थे।घटना आज 3 से 4 बजे घटित हुई है। धीरेंद्र सिंह चौहान को प्राथमिक इलाज के बाद 108 एम्बुलेंस से जबलपुर रेफर कर दिया गया है।









