Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

MP News : रीवा केंद्रीय जेल से 15 कैदियों को किया गया रिहा

Author Picture
Editor
Jan 26, 2023 11:28 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

MP News : मध्यप्रदेश के रीवा केंद्रीय जेल में बंद दर्जनभर से अधिक कैदियों के लिए गणतंत्र दिवस का पावन पर्व उनकी रिहाई की गई। इसे लेकर जेल प्रशासन ने सभी औपचारिकताएं पहले से ही पूरी कर रखी थी, केंद्रीय जेल रीवा में हत्या के विभिन्न मामलों में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 15 कैदियों को रिहाई की गई ,उक्त कैदी अपने हाथों हुए अपराधों की सजा काट रहे थे और 14 वर्ष की अवधि पूरी होने के बाद उनकी अच्छे चाल चलन के आधार पर जेल प्रशासन ने रिहाई का प्रस्ताव भेजा था, जिसे शासन ने स्वीकृत कर रिहाई की है, 26 जनवरी को उनकी जेल से रिहाई की गई ।

इसके लिए जेल प्रशासन ने परिवारों को सूचना दी थी जिसके चलते परिजन केंद्रीय जेल रीवा पहुंचे थे, जिनके परिजन केंद्रीय जेल नहीं पहुंचे हैं उनको जेल प्रशासन द्वारा घर पहुंचाने की व्यवस्था कराई जा रही है। जेल अधीक्षक एस.के. उपाध्याय ने बताया कि कैदियों की रिहाई की सारी तैयारियां पहले पूरी कर ली गई थी और सभी को जेल से रिहा कर दिया गया है।

रिहा होने वाले कैदियों में दिलीप सिंह निवासी शहडोल ,आनंद बहादुर सिंह निवासी पाठा सिंगरौली, राम मिलन सिंह निवासी बस्तर जिला सिंगरौली, हनुमान गुप्ता निवासी गंगेव जिला रीवा, जगत सिंह निवासी ऊपर टोला देवरी जिला अनूपपुर, विनोद कुमार मिश्रा निवासी करौदा थाना लौर जिला रीवा, रामाधार उर्फ अधिकारी निवासी जमुई जिला सीधी, सोमेश्वर सिंह उर्फ बाबा सिंह बघेल निवासी सरदाहा जिला सीधी ,पोसाई चौधरी निवासी पयारी जिला अनूपपुर, श्यामसुंदर बैगा निवासी गोइदवार जिला सीधी ,हरी लाल साहू निवासी नौढिया जिला शहडोल, बुद्धसेन लोनिया निवासी गुजरेड़ जिला सीधी ,देवराज पटेल निवासी बरसैता थाना गुढ़, गुड्डू उर्फ पिंटू साहू निवासी लांघा डारेल जिला सिंगरौली भानु रामपाल यादव निवासी उमरिया शामिल है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज