Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

डोली बन गई जलती चिता नई दुल्हन की बाल-बाल बची जान

Author Picture
Sub Editor
Feb 9, 2026 2:28 PM IST

[inb_subtitle]

डोली बन गई जलती चिता नई दुल्हन की बाल-बाल बची जान
— डोली बन गई जलती चिता नई दुल्हन की बाल-बाल बची जान

—Advertisement—

मध्य प्रदेश के शहडोल से बड़ा ही हैरतंगेज़ मामला सामने आया है जहां एक नई दुल्हन जिसकी कुछ ही घंटे पहले विदाई हुई थी उसकी जान बाल बाल बच गई। जिस कार में दुल्हन की विदाई हुई थी वह कार चन्द मिनट में ही आज का गोला बन गई।

दरअसल पहले के जमाने में डोलियों के माध्यम से नई दुल्हनों को मायके से विदा किया जाता था लेकिन अब दौर बदल चुका है और डोली का स्थान आधुनिक वाहनों ने ले लिया है। लेकिन जिस कार से दुल्हन अपने ससुराल के लिए निकली थी उसे क्या पता था कि यह कार उसके लिए जानलेवा साबित होने वाली है।

दरअसल देवसर से शहडोल आ रहा एक गुप्ता परिवार जिसमें उन्होंने अपनी नई बहू को विदा करवाया था। उसे सीएनजी वाली कर में शहडोल में चौपाटी के पास अचानक धुआं निकलने लगा। ड्राइवर ने जब देखा कि कर के ऑनर से धुआं निकल रहा है उसने तत्काल कर को चौपाटी के पास रोक दिया और कर में बैठे हुए चार से पांच लोगों को कुछ ही पलों के अंदर बाहर कर दिया।

कार में सवार राम जी गुप्ता ने बताया कि हमारे ड्राइवर सहित हम कुल लोग कार में सवार थे और कार चालक की सजगता से हम लोग की जान बची है।उन्होंने बताया कि शादी के बाद पहली बार विदाई करा कर कार में सवार होकर खुशी खुशी हमारा परिवार वापस लौट रहा था परिवार, तभी अचानक शहडोल कोतवाली अंतर्गत सरावगी पेट्रोल पंप चौपाटी के पास कार में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक CNG कार में लगी आग लग गई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Sub Editor

आदित्य खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं।इन्हें डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष का अनुभव है।आदित्य टेक,ऑटो,मनोरंजन के साथ-साथ राजनीति, क्राइम और डेली इवेंट्स से जुड़ी खबरों में रुचि रखते हैं।आदित्य चौपाल से भोपाल, मध्यभूमि के बोल, एमपीब्रेकिंग, बुंदेली दर्शन सहित कई बड़ी न्यूज़ वेबसाइट के वेब डवलपर भी हैं। इन्हें आप 09977114944 पर संपर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज