Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

पुलवामा अटैक की बरसी पर बोले प्राचार्य “न्यूज़ देखते हो कितनी शहादतें होती है क्या रोज मनाओगे”

Author Picture
Editor
Feb 14, 2023 2:02 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पूरा देश आज पुलवामा के शहीदों की श्रद्धांजलि दे रहा है, आज ही के दिन आज से 4 वर्ष पूर्व 14 फरवरी 2019 को जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकी ने पुलवामा में CPRF के काफिले में विस्फोटक लेकर जा रहे एक वाहन को टक्कर मार दी थी, इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। ये हमला आज ही एक दिन यानी 14 फरवरी को दोपहर करीब 3:00 बजे हुआ था।

पूरा देश आज अमर शहीदों की याद कर रहा है इसी क्रम में उमरिया जिले के नौरोजाबाद के नवीन शासकीय महाविद्यालय में छात्र छात्राओं ने देश के अमर सपूतों को याद करने के लिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया था। पर महाविद्यालय के प्राचार्य को यह बात नागवार गुजरी और क्लास रूम में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्रद्धांजलि देना तो दूर प्राचार्य महोदय ने जुबानी गोले दागने चालू कर दिए।

देखिए वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद अलग अलग व्यक्तियों के मत अलग अलग हो सकते हैं पर जब आज का युवा रील बनाना छोड़ ऐसे आयोजन करे तो उसे हतोत्साहित न कर ऐसे आयोजनों के लिए प्रेरित करना चाहिए।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज