Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परासी से जन जातीय कार्य मंत्री की उपस्थिति में प्रारंभ हुई विकास यात्रा

Author Picture
Editor
Feb 15, 2023 1:26 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

प्रदेश की जन जातीय कार्य मंत्री मीना सिंह की उपस्थिति मंे मानपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम परासी से विकास यात्रा प्रारंभ की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कन्या पूजन के साथ किया गया। इस अवसर पर जन जातीय कार्य मंत्री द्वारा सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन, सामुदायिक भवन निर्माण मैरी षिलान्यास, चेकडैम निर्माण कार्य का भूमिपूजन, पुलिया निर्माण का षिलान्यास किया गया। कार्यक्रम जनपद पंचायत अध्यक्ष ममता सिंह, ग्राम के सरपंच सुरेश बैगा सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

जन जातीय कार्य मंत्री ने कहा कि यह विकास यात्रा गाँव गाँव से गुजरेगी जिसका उद्देश्य सरकार की योजनाओं को गांव, गरीब तथा आमजन तक पहुँचाना तथा जो पात्र हितग्राही छूटे हुए हैं उन्हें लाभान्वित करना है, स्थानीय समस्याओं का निराकरण करना है,। किसानों को किसान सम्मान निधि, बच्चों को पढने के लिए गणवेश पुस्तक, मध्याह्न भोजन छात्र वृत्ति दी जा रही है। स्वसहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को रोजगार से जोड़ने तथा प्रसूति सहायता योजना का लाभ दिया जा रहा है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जी ने विकास यात्रा के माध्यम से हर गांव पहुंचकर पात्र लोगों को लाभान्वित होने का अवसर दिया है।

प्रदेश सरकार गाँव गरीब के कल्याण के लिए संकल्पित है, सरकार महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण चाहती है, मुख्यमंत्री जी ने प्रदेश की सभी महिलाओं आयकर दाता तथा नौकरी वाली महिलाओं को छोड़कर लाडली बहना योजना के तहत एक हजार रुपये प्रतिमाह देने का निर्णय लिया है।बैगा परिवार की मुखिया को आहार अनुदान योजना के तहत एक हजार रूपये प्रति माह प्रदान किए जा रहे है। विकास यात्रा को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। यात्रा के दौरान योजनाओं में हितग्राहियों का चयन तथा समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के साथ किया जायेगा।विकास यात्रा में शामिल होने पहुंचे अतिथियों का ग्रामीणों एवं स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विकास यात्रा के दौरान विभिन्न योजनाओ के हितलाभ वितरित किए गए।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज