Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

08 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला पंचायत सदस्यों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Author Picture
Editor
Feb 15, 2023 1:55 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

Umaria News : जिला पंचायत के 07 सदस्यों ने अपनी 08 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्टर उमरिया डॉ कृष्णदेव त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा है।

पढ़िए क्या लिखा गया है ज्ञापन में :

1 : यह कि जिला पंचायत की बैठक प्रत्येक माह बैठक आवश्यक रूप से करायी जाये।

2: यह कि जिला पंचायत के अंतर्गत आने वाली सभी समितियों की बैठक प्रत्येक माह आवश्यक रूप से करायी जाये।

3 : यह कि जिला पंचायत की बैठक के 7 दिवस पूर्व फोल्डर उपलब्ध कराया जाये ।

4 : यह कि जिला पंचायत की माननीया मुख्य कार्यपालन अधिकारी के द्वारा 8 माह बीतने के बाद दो बैठक हो पायी है। जो न्याय संगत नहीं है।

5: यह कि गौण खनिज की राशि सभी जिला पंचायत सदस्यों के निर्वाचन क्षेत्र में विकास के लिए सदस्यों अनुशंसा पर राशि उपलब्ध करायी जाये।

6 : यह कि 15 वो बित्त 2021-22 की राशि जिला पंचायत सदस्यों को के अनुशंसा के आधार पर क्षेत्र के विकास के लिए उपलब्ध करायी जाये।

7: यह कि ग्राम पंचायत में सचिव एवं रोजगार सहायकों को पदभार के संबंध में संबंधित जिला पंचायत सदस्यों के अनुमति के बिना कोई यहां वहां मनमाने तौर पर न किया जाये ।

8 : यह कि 08 माह में दो बैठक यह प्रदर्शित करता है कि जिला पंचायत सदस्यों का हनन व माननीय मुख्य कार्यपालन अधिकारी अपने पद दायित्वों का निर्वाहन नहीं कर पा रहे। जिससे जिला पंचायत की गरिमा पर ठेस पहुंचती है।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज