Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

मानव तस्करी और साइबर क्राइम रोकने महिला थाना उमरिया ने चलाया चेतना अभियान

Author Picture
Editor
Feb 15, 2023 2:20 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

महिला थाना उमरिया के समस्त स्टाफ के द्वारा बालक छात्रावास लालपुर रहवासी क्षेत्र लालपुर उमरिया में तथा ग्राम धवईजर थाना कोतवाली क्षेत्र में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम एवं नारी सम्मान साइबर क्राइम बच्चों को गुड टच बैड टच तथा महिलाओं के विरुद्ध हो रहे समस्त प्रकार की हिंसा से बचने के उपाय एवं होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए बच्चों महिलाओं एवं पुरुषों को समझाइश दी जाकर जन जागरूकता कार्यक्रम किया जाकर जागरूक किया एवं मानव तस्करी की रोकथाम हेतु रहवासी क्षेत्र में जाकर जागरूक कर शपथ दिलाई गई।

गुड टच बैड टच सहित साइबर क्राइम को लेकर महिला थाना ने चलाया जनजागरुकता
बताया गया कि मानव तस्करी रोकने हेतु जागरूकता वाले कदम उठाने होंगे इसमें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी एक सजग नागरिक के रूप में आप सभी की है तथा विभिन्न हेल्पलाइन नंबर पुलिस डायल 100 ,चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 1090 पर उसकी सूचना दे सकते हैं साथ ही साइबर फ्रॉड, अश्लील फोटो वायरल करना, आईडी हैक करना , एवं सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लैकमेल कर गलत काम करना जैसे होने वाले अपराधों से बचने के उपाय एवं अपराध होने पर रिपोर्ट कर कार्यवाही कराने के संबंध में भी जानकारी दी जाकर जागरूक किया गया तथा छात्रावास में बालको को नशा ना करने की समझाईस दी गई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज