Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

विकास यात्रा के दौरान जनता ने उड़ा दिया विधायक जी का गर्दा लगाए मुर्दाबाद के नारे | देखिए वीडियो

Author Picture
Editor
Feb 17, 2023 7:56 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्य प्रदेश में विकास यात्रा (Vikas Yatra in Madhya Pradesh) निकालने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। विकास यात्रा के दौरान कई अनोखे वाक्या देखने को मिल रहे हैं। सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों और मंत्रियों की विकास यात्राओं में शामिल होने में भी सांसे ऊपर नीचे हो रही है। कई इलाकों में तो हालात ऐसे हो गए हैं कि लोग अब अपने विधायको का खुलकर विरोध कर रहे है। इस विकास यात्रा ने तो कई विधायको की कलाई खोलकर रख दी है. वही राजनैतिक पंडित यह बता रहे हैं की भाजपा संगठन विकास यात्रा को लिटमस टेस्ट के रूप में ले रहा है,चुनाव में जाने से पहले किस विधानसभा में सम्बंधित विधायक का कितना विरोध हैं,चौपाल की बात भोपाल में बैठे बैठे देख रहे हैं.

यह भी पढ़े :  बागेश्वर धाम में आज धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री कर रहे हैं 125 बहनों का विवाह,कभी खुद की बहन की शादी के लिए नही थे पैसे,दिल छू लेगी यह कहानी

ऐसा ही एक वाक्या नीमच (Neemach) विधानसभा क्षेत्र के गांव ग्वाल देवियां में देखने को मिला। यहां शुक्रवार रात्रि में विकास यात्रा के दौरान गुजर रहे विधायक के काफिले को लोगों ने घेर लिया। और विधायक दिलीप सिंह परिहार (MLA Dilip Singh Parihar) पर क्षेत्र की अनदेखी और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए, उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान लोग दिलीप सिंह परिहार हाय हाय, दिलीप सिंह मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए दिखाई दिए.

देखिए वीडियो 

लोगों ने विधायक को घेर कर खूब खरीखोटी सुनाई। लोगों के इस आक्रामक रवैया को देखकर विधायक जी की सिट्टी पिट्टी गुल हो गई। उन्हें समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करें। जिस तरह लोगों ने विधायक जी की क्लास ली उससे साफ जाहिर होता है कि लोगों में नीमच विधायक के प्रति कितना आक्रोश है.

Mahashivratri 2023 : भस्मासुर के डर से भगवान शंकर ने यहाँ छिपकर बचाई थी जान आज भी है भोलेनाथ के त्रिशूल के निशान

दरअसल ग्वाल देवियां से कराड़िया के बीच का मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल है। 2 साल पहले विधायक ने इस सड़क को बनाने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था। मगर इतने वक़्त बाद भी सड़क नही बनने नाराज ग्रामीणों ने विधायक दिलीप सिंह परिहार को घेर लिया। वही विधायक ने भी मौके की नजाकत को भांपते हुये वहां से तुरन्त रवाना होना ही मुनासिब समझा.

Mahashivratri 2023 : बाबा महाकाल के आज 44 घण्टे लगातार होंगे दर्शन देखिए बाबा की भस्मारती का वीडियो

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज