Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

शहर की बेटी ने लहराया देश का परचम ISZS चायना में मेम्बर नियुक्त

Author Picture
Editor
Feb 23, 2023 5:38 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

किसी भी काम में सफलता पाने के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती है, कम उम्र में भी लोग सफलता की सीढ़ियां चढ़ते हैं, ऐसा ही कुछ कर रही है शासकीय मो.ह. गृह विज्ञान महाविद्यालय के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अध्ययन कर रही युवा शोधार्थी शिवांजली तिवारी, जिन्हें शोध अध्ययन पर आगामी 05 वर्ष के लिए इंटरनेशनल सोसाइटी ऑफ जूलॉजिकल साइंसेज बीजिंग चाइना (International Society of Zoological Sciences) का सदस्य नियुक्त किया गया है l

यह भी पढ़ें : Sarkari Job MP: मध्यप्रदेश में युवाओं के लिए सुनहरा अवसर MPPSC सहित कुल 6461 पदों पर निकली हैं भर्ती

यह संस्था प्राणीविदों और प्राणी संगठनों के बीच संचार करके प्राणीशास्त्र को बढ़ावा देने हेतु विगत कई वर्षों से कार्य कर रही है । शिवांजली ने जूलॉजिकल साइंस के क्षेत्र में शिक्षा एवं शोध पर सर्वाधिक विश्व रिकॉर्ड का खिताब हासिल करने वाले प्राणीशास्त्र विभाग के डॉ. अर्जुन शुक्ला की देखरेख में क्लास इंसेक्टा के विभिन्न प्रजातियों पर शोध कार्य प्रारंभ किया है ।

यह भी पढ़ें : खजुराहों के सांस्कृतिक आदिवर्त गाँव में मुख्यमंत्री के हाथों जनजातीय कलाकार जोधईया बाई हुई सम्मानित

इतने कम उम्र में अपने लगन एवं मेहनत से शिवांजली ने 04 शोध सार, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 01 शोध पत्र एवं डॉ. अर्जुन के साथ कीट विज्ञान पर आधारित पुस्तक द जर्नी ऑफ़ एंटमोलॉजी का सफल प्रकाशन हरियाणा से किया है । उन्होंने लगभग 06 सम्मेलनों/कार्यशालाओं में अपनी सहभागिता दी है। हाल ही में एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउंडेशन, उत्तर प्रदेश द्वारा शिवांजली को आजीवन सदस्यता प्रदान की गई है । शिवांजली तिवारी मध्यप्रदेश के उमरिया जिले के खलेशर निवासी प्रतीक्षा तिवारी की पुत्री है ।

यह भी पढ़ें : लाड़ली बहना योजना :प्रदेश की महिलाएँ एक साल का पैसा एडवांस में लें नही करें घोषणा पर भरोषा :कमलनाथ

Article By Aditya

follow me on Facebook

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज