Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

युवा कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला

Author Picture
Editor
Mar 18, 2023 7:15 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

युवा कांग्रेस ने इंदौर के महू में आदिवासी युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म एवं उसके लिए न्याय मांग रहे आदिवासी युवक की पुलिस फायरिंग से मौत मामले पर पुतला दहन कर विरोध किया। घटना को लेकर उमरिया सहित मध्यप्रदेश के कई जिलों में विरोध देखने को मिल रहा है। अब उमरिया जिले में भी युवा कांग्रेस ने जमकर हल्ला मचाया और प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें : 5वीं पास को भी मिलेगा रोजगार फटाफट तैयार कर लें ये डाक्यूमेंट्स

कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजय सिंह के निर्देशन में गांधी चौक उमरिया में युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शेख शाहरुख एवं युवा कांग्रेस बांधवगढ़ विधानसभा अध्यक्ष आदित्य तिवारी के नेतृत्व में महू में हुए आदिवासी महिला की संदिग्ध अवस्था में मृत्यु हुई मृत महिला के लिये न्याय कि मांग कर रहे के परिजनों पर गोली और लाठियां बरसाई गई जिससे एक आदिवासी युवा को पुलिस ने बर्बरता पूर्वक गोली मारकर हत्या कर दी जिसके विरोध में युवा कांग्रेस द्वारा  शिवराज सिंह चौहान का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

यह भी पढ़ें : विधायक जी पर महिला एसआई ने कराया अपराध दर्ज

इस विरोध प्रदर्शन में जिला कांग्रेस महामंत्री ठाकुरदास सचदेव, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिशुपाल यादव, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री सिंह, प्रदेश महासचिव विजय कोल, सद्भावना प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष राजीव सिंह बघेल, श्रीमती शकुंतला सिंह धुर्वे, श्रीमती रेखा सिंह मरावी, पूर्व पार्षद आजाद मोहम्मद, पार्षद संजय पांडे, माधव हेमनानी,इंद्र कुमार महरा, सरिता सोनी, छात्र नेता अनुराग महरा, मनीष शर्मा,खुर्रम शहजादा,ऋषभ सिंह, हर्ष दुबे, तौसीफ रजा, अभिषेक बर्मन, मोहम्मद राशिद, आदर्श पाठक, आदित्य समदरिया,सत्यम पांडे, सचिन चौधरी, आदित्य रैदास,अंकित चौधरी, विपिन प्रजापति, सत्यप्रकाश चौधरी,अखिलेश महोबिया, अरुण झरिया, भरत झरिया, वीरेंद्र बसोर,कल्लू चौधरी सहित भारी संख्या में युवा कांग्रेस जनउपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :

Artical by आदित्य विश्वकर्मा

follow me on facebook 

 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज