Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

क्राइम ब्रांच ने लेडी तस्कर के कब्जे से जप्त की 21 हजार कीमत की शराब

Author Picture
Editor
Mar 19, 2023 12:59 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

क्राइम ब्रांच एवं  थाना हनुमानताल की टीम द्वारा एक महिला आरोपी केा 350 पाव देशी शराब के साथ पकड़ा गया। थाना प्रभारी हनुमानताल श्री उमेश गोल्हानी ने बताया कि दिनॉक 18-3-22 की शाम क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि राजा बाबू डेरी, बाबाटोला के पास राखी सोनकर अपने घर में अवैध शराब बेचने हेतु रखी है सूचना पर थाना स्टाफ एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा योजनाबद्ध तरीके से मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई.

यह भी पढ़ें : मक्का की फसल के बीच चोरी छिपे की रही थी अफीम की खेती पुलिस ने दी दबिस

राजा बाबू डेरी के पास बाबा टोला में मुखबिर के बताये हुलिये की महिला दिखी जिसने नाम पता पूछने पर अपना नाम राखी सोनकर उम्र 30 वर्ष निवासी राजा बाबू डेरी, बाबाटोला बताया,  सूचना से अवगत कराते हुये तलाशी लेने पर राखी सोनकर के घर के कमरे के पीछे चादर से ढकी हुयी 7 पेटी देशी शराब रखी मिलीं, चैक करने पर प्रत्येक पेटी में 50-50 पाव देशी शराब के कुल 350 पाव देशी शराब कीमती लगभग 21 हजार रूपये के रखे मिले, जिसे जप्त करते हुये आरोपिया राखी सोनकर के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए उक्त शराब कहां से और कैसे प्राप्त की के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : तीन फरार वारंटियों को पुलिस ने पहुचाया सलाखों के पीछे

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपिया को अवैध देशी शराब के साथ रंगे हाथ पकडने में सहायक उप निरीक्षक के.के. दुबे, प्रधान आरक्षक चंद्रभान सिंह, महेन्द्र विष्ट, आरक्षक समरेन्द्र, हरेन्द्र, जनार्दन तथा क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक रामसनेही शर्मा, वीरेन्द्र प्रताप  सिंह , प्रधान आरक्षक अरविन्द, संतोष दीक्षित, नीरज तिवारी, बालगोविन्द शर्मा, शादिक अली, प्रभात सिंह, आरक्षक जयप्रकाश तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।

यह भी पढ़ें : युवा कांग्रेस ने फूंका मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का पुतला

Artical by आदित्य

follow me on facebook 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज