Shorts Videos WebStories search

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर कार्यवाही को लेकर सिख समाज ने कही ये बड़ी बात

Content Writer

whatsapp

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर पंजाब में हो रही कार्रवाई का सीहोर में सिख समाज ने स्वागत करते हुए.. प्रस्ताव पास पास करते कढ़ी कार्रवाई की मांग करते हुए गिरफ्तार कर फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है.सिख समाज के संरक्षक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कहा है कि अमृतपाल जैसे लोगों पर पंजाब में की जा रही कार्रवाई स्वागत योग्य है। जो भी खालिस्तान की बात करता है वह सिख नहीं हो सकता है.

मिली जानकारी के अनुसार खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह पर पंजाब में हो रही कार्रवाई का सीहोर के सिख समाज ने स्वागत किया है… यहा गुरुद्वारे में सिख समाज की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है..सिख समाज सीहोर ने कहां है की जो भी खालिस्तान की बात करता है वह सिख हो ही नहीं सकता.. सीहोर गुरुद्वारे में सिख समाज के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में जिला पंचायत सीहोर एवं नगर पालिका सीहोर के पूर्व अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कहा है कि अमृतपाल जैसे लोगों पर पंजाब में की जा रही कार्रवाई स्वागत योग्य है अरोरा ने साफ तौर पर कहा है कि देशद्रोह का कार्य करने वालों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए जो भी कार्रवाई पंजाब में की जा रही है वह स्वागत योग्य है।

आपको बता दे इससे पहले भी  सिख समाज ने प्रस्ताव पास किया था..और खालिस्तानी आतंकी को मारने वाले को ईनाम दिए जाने की घोषणा सिख समाज के संरक्षक जसपाल अरोरा ने की थी जिस पर उन्हें जाने से मारने की धमकी भरा फोन खालिस्तानी आतंकी पन्नू के द्वारा किया था.

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।