Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

चंदिया को एक साथ मिल सकती हैं 4-4 यात्री ट्रेनों की सौगात केन्द्रीय राज्य मंत्री ने उठाई मांग

Author Picture
Editor
Mar 29, 2023 11:01 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

उमरिया जिले के चंदिया नगर में रेल रोको आन्दोलन की चर्चा पूरे देश में हुई थी और हो भी क्यों न चंदिया नगर और आस पास के जुड़े गावों के सभी उम्र के लोगो ने एक साथ एक सुर में आन्दोलन का आह्वान किया था और चरणबद आन्दोलन के बाद तय दिन और तय समय में रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया था.

चंदिया का रेल रोको आन्दोलन किसी नई यात्री ट्रेन के स्टापेज के लिए नही था वल्कि कोरोना की पहली लहर के पहले जो यात्री ट्रेन चंदिया रेलवे स्टेशन में रुकना बंद हो गई थी उनके पुनः परिचालन के लिए यह आन्दोलन किया गया था.

यह भी पढ़ें : चमकुली नदी के किनारे मिली लाश कमर के ऊपर का पूरा शरीर गायब

रेल रोको आन्दोलन में मिले आश्वासन का कुछ ही भाग मूर्त रूप ले पाया है पर चंदिया रेल रोकों आन्दोलन में रेलवे विभाग द्वारा कोर्ट की कार्यवाही की मार झेल रहे आमजन को इस बाद से अभी संतोष करना है की रेणुका सिंह राज्य मंत्री जनजातीय कार्य मंत्रालय भारत सरकार ने देश के रेल मंत्री को एक पत्र लिखकर इस बात की मांग की है की उमरिया जिले के चंदिया नगर में सारनाथ,भोपाल बिलासपुर भोपाल,रीवा चिरमिरी रीवा और रीवा बिलासपुर रीवा यात्री ट्रेनों का स्टापेज देने की मांग की है.  साथ ही पत्र में जिला मुख्यालय उमरिया के रेलवे स्टेशन में 3 यात्री ट्रेनों के स्टापेज की मांग के लिए भी पत्र में उल्लेख किया गया है.

अब देखना यह होगा की आगामी विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव के पहले चंदिया और उमरिया में यात्री ट्रेनों का ठहराव पूर्ववत हो जाएगा या जिलेवासियों को सिर्फ कोरे आश्वासन से गुजरा करना पड़ेगा.

यह भी पढ़ें : लोकायुक्त कार्यवाही : ट्राफिक सूबेदार ड्राईवर सहित रंगेहाथ गिरफ्तार

चंदिया को एक साथ मिल सकती हैं 4-4 यात्री ट्रेनों की सौगात केन्द्रीय राज्य मंत्री ने उठाई मांग
Photo Source : Social Media
Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज