Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

हादसा : ट्रैक्टर से नीचे गिरी 18 महीने की बच्ची चोट लगने से मौत

Author Picture
Editor
Apr 3, 2023 3:32 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

खेल खेल में एक 18 माह की बच्ची की मौत का मामला सामने आया हैं शाजापुर जिले के शुजालपुर सबडिवीजन (अनुभाग) के तिलावद मैना पुलिस चौकी के अंतर्गत लगने वाले ग्राम खेजडीया में ट्रैक्टर से अचानक नीचे गिरी एक बच्ची की दुखद मौत हो गई।

शुजालपुर सिटी पुलिस थाना के एएसआई भगत के अनुसार18 माह की बच्ची चंचल पिता भगवत सिंह ट्रैक्टर पर बैठी हुई थी तथा परिवार के अन्य लोग पीछे ट्राली में खेत से निकले हुए गेहूं की फसल को चढ़ा रहे थे। संतुलन बिगड़ने से 18 महीने की बच्ची अचानक पीछे की ओर लुढ़क कर नीचे जा गिरी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी और वह वहीं बेहोश हो गई।

बच्ची को लेकर परिजन शुजालपुर सिटी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार को बच्ची का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया। शुजालपुर सिटी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मर्ग कायम कर असल विवेचना के लिए अवंतिपुर बड़ोदिया पुलिस थाना को प्रेषित किया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम के दौरान चिकित्सकों को बताया कि अचानक हुई इस घटना में बच्ची के सिर में चोट लगी और वह घटनास्थल पर ही बेहोश हो गई थी।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज