Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

नगर के युवाओं ने रक्तदान कर निभाया अपना फर्ज

Author Picture
Editor
Apr 13, 2023 5:30 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

कहते है रक्तदान महादान होता है क्योंकि रक्त को बनाया नही जा सकता ये इंसान के शरीर में अपने आप बनता है। आज के दौर में विश्व में कई तरह की बीमारियां चल रही है, जिसमे मरीजों को खून की आवश्यकता रहती है। कई ऐसे मामले भी देखने में आ जाते है जिसमे मरीज को समय पर या उसके ग्रुप का खून नही मिलने पर मौत भी हो जाती है। इसीलिए कहा जाता है जो इंसान रक्तदान कर सकता है उसे जरूर दान करना चाहिए।

Source : Social Media

सीहोर जिला चिकित्सालय से आष्टा सिविल अस्पताल परिसर में आई ब्लड वेन में शुभम परमार और दानिश मंसूरी ने बताया की आज के समय में कई बच्चो में ऐसी बीमारियां हो रही है जिसमे उन्हें खून चढ़ना पड़ता है और वही व्यस्कों में भी कैंसर, किडनी की बीमारियों में भी खून चढ़ाया जाता है इसीलिए स्वास्थ विभाग जिले के अलग अलग नगरों में वेन भेज कर ब्लड इकट्ठा करता है जिससे किसी भी आपातकाल स्तिथि में मरीज की जान बचाई जा सके।

वही रक्तदाता को एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है जो 3 महीने तक वैध रहता है। इन 3 महीनो के दौरान किसी को भी खून की आवश्यकता होती है तो वो जिला ब्लड बैंक में सर्टिफिकेट दिखा कर ब्लड ले सकता है। साथ ही बताया की अब से प्रत्येक बुधवार को आष्टा सिविल अस्पताल परिसर में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक ब्लड वेन रहेगी, जो भी रक्तदान करना चाहता हो वो आकर रक्तदान कर सकता है। वही बुधवार को लगे शिविर में 15 यूनिट रक्तदान हुआ है।

रक्तदान करने वालो में कपिल देव, सिद्धांत जायसवाल, पंकज राठौर, अनिरुद्ध मीना, दीपक सोनी,  उदय शोत्रिया, अकाश कुशवाह, विक्रम सिंह, मोहित प्रजापति, जयदीप महेश्वरी, महेंद्र ठाकुर, विजेंद्र कुमार,  योगेंद्र सिंह ठाकुर, अनिकेत, बसंत जैन रहे वही आष्टा युवा संगठन प्रमुख आनंद गोस्वामी, कालू भट्ट उपस्तिथ रहे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज