Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

महिला ने बैल को डाला चारा बदले मिली मौत

Author Picture
Editor
Apr 20, 2023 4:52 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

बैल के मारने से महिला की मौत का मामला सामने आया है.चौकी फुनगा अंतर्गत ग्राम कदम टोला में घर के सामने जानवरो को चारा डाल रहीं 56 वर्षीय महिला को बैल ने सींग से मार कर घायल कर दिया जिसे परिजनों में भालूमाडा चिकित्सालय ईलाज के भर्ती कराया जहां मौत गई।

फुनगा चौकी पुलिस की जानकारी के अनुसार 56 वर्षीय गीता बाई पति गंगा प्रसाद केवट निवासी ग्राम कदम टोला में घर के सामने अपने जानवरो को चारा डाल रहीं तभी बगल में खड़ा एक अन्य बैल ने उस पर हमला कर दिया और सींग से गीताबाई के जांघ में मारकर घायल कर दिया, जिससे गहरी चोट आ गई और वहीं गिर गई काफी देर बाद घर के लोगो ने देखा कि गीताबाई बेहोस पड़ी हैं और काफी खून बह गया, घायल अवस्था में भालूमाडा चिकित्सालय ले गये जहां उपचार के बाद रेफर किया जा रहा था उसी समय महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने  पंचनामा व पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच में जुट गई।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज