Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

उमरिया के इस गाँव मे अचानक दम तोड़ने लगे चौपाएँ बताया जा रहा है ये कारण

Author Picture
Editor
Apr 21, 2023 1:51 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

गाँव मे अचानक एक के बाद एक चौपाएँ के दम तोड़ने की खबर ने जिले में हड़कंप मचा दिया हैं

ताजा मामला उमरिया जिले के पाली विकासखंड के ग्राम पंचायत बन्नौदा के ग्राम सरवाही कला का है। मिली जानकारी के अनुसार गाँव के किसी किसान के घर के सामने भूसा रखा हुआ है। जिसे खाने के बाद दर्जनों चौपायों ने दम तोड़ दिया है।

और कई चौपाएँ छटपटा रहे है। उक्त मामले में उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं कमलेश पांडेय ने बताया कि अचानक पशुओं की मौत की जानकारी मिली है,मौके पर चिकित्सको का दल भेज दिया गया है। संभवतः चारे में कीटनाशक मिले होने से मौत हो रही है।

वही गाँव में एक खेत में दर्जनों कीटनाशक की खुली बोरियां पड़ी हुई हैं इसे खाने से ही गायों की मौत होना बताया जा रहा है. फिलहाल जिन ग्रामीणों की गाय काल कवलित हुई हैं उन्होंने पाली थाने में शिकायत दर्ज की है, अब ये कीटनाशक की बोरिया कैसे यहाँ पहुची यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

यह भी पढ़ें  

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज