Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

रिश्तों का क़त्ल : पिता ने पुत्र की चाकू से गोद कर की हत्या

Author Picture
Content Writer
Apr 26, 2023 3:42 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

पिता के द्वारा पुत्र की हत्या करने के मामले में खरगोन जिला मुख्यालय से करीब 10 किमी दूर टांडा बरूड थाना क्षेत्र के ग्राम उमरखली में बुधवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब बाप बेटे के बीच चल रहा विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। मामला इतना गरमाया की गुस्साए पिता ने बेटे पर चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। गम्भीर हालत में पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 पुलिस के मुताबिक बाप बेटे में शराब को लेकर विवाद हुआ था। बरूड़ थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह लववंशी ने बताया उमरखली में सुबह से विष्णु पाटिल ने अपने बेटे राजेश पर चाकू से वार कर दिया। दोनों के बीच शराब पीने की बात पर कहासुनी हुई, जिसमे तैश में आकर  विष्णु ने बेटे पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर ग्राम पहुंचे ओर राजेश को अस्पताल पहुंचाया जहा उसे मृत घोषित किया। विष्णु को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज