Shorts Videos WebStories search

हत्या जैसे जघन्य वारदात में शामिल आरोपी का मकान धराशाई

Content Writer

whatsapp

मुख्यालय स्थित विशनदासनी पेट्रोल पंप के आगे लालपुर मार्ग में मौजूद उमेश कुशवाहा के मकान को जमीदोज किया गया है,इस दौरान पुलिस विभाग एवम राजस्व विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मौजुद रहे है।सूत्रों की माने तो इसके अलावा उमेश कुशवाहा के मकान के आगे संतोष चौधरी के मकान पर भी बुलडोजर की गाज गिर सकती है।

इनके मकान को जमीदोज क्यों किया गया फिलहाल आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि तो नही हुई है,पर उल्लेखनीय है कि ये दोनों आरोपी हत्या जैसे जघन्य मामले में आरोपी रहे है,जिनका मामला सम्मानीय न्यायालय में विचाराधीन है।

दरअसल 18 अक्टूबर 2022 से लापता विशाल पिता रामलाल पनिका उम्र 29 वर्ष की हत्या कर पीली कोठी के पीछे स्थित नाले में रेत के नीचे दफना दिया गया था,इस मामले का खुलासा करींब तीन हफ्तों बाद 23 नवम्बर को पुलिस ने किया था,इस पूरे मामले में मृतक विशाल पनिका के तीन दोस्त उमेश कुशवाहा,संतोष चौधरी एवम विक्की का नाम सामने आया था,आज गुरुवार को प्रशासन के बुलडोजर की कार्यवाही इन्ही दो आरोपी उमेश कुशवाहा एवम संतोष चौधरी के मकान पर की जाने की बात कही जा रही है,इसके अलावा भी कुछ चिन्हित स्थलों पर प्रशासनिक कार्यवाही की जा सकती है।

हमें बेहद उम्मीद है की खबर आपको पसंद आई होगी। इस खबर को अपने दोस्तों और परिवारजनों सहित व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर करें।

Featured News
Content Writer

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।