Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

अंधी हत्या का खुलासा प्रेमिका बनी जान की दुश्मन

Author Picture
Editor
May 9, 2023 10:44 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

एक अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में कामयाबी मंडला पुलिस ने हासिल की है। 2 दिन पहले सुकतरा गांव में एक हुंडई आई10 कार में एक व्यक्ति मृत पाया गया था।  सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची थी तो उसने मृतक के सर पर गंभीर चोट के निशान देखे। इसके अलावा मौका ए वारदात पर अन्य वाहनों व कुछ और संदेहास्पद चीज़े पुलिस को नजर नज़र आई।

मृतक की पहचान शेख नजीम के रूप में हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के शरीर पर पाई गई चोटों की जानकारी लगने के बाद पुलिस ने जब इस पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की और मृतक के परिजनों से बात की तो उन्होंने मृतक आखिरी बार किसके साथ देखा गया था, वह किसके यहां आता जाता था और किन लोगों के साथ रहता था, इन सब बातों पर गौर करने के बाद पुलिस की संदेह की सुई एक महिला पर जाकर अटक गई। संदेह के आधार पर पुलिस ने जब महिला को थाने ले जाकर पूछताछ की तो महिला ने इस हत्या के राज से पर्दा हटा दिया।

महिला ने पुलिस को बताया कि मृतक और उसके बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिछले कुछ महीने से मृतक द्वारा उस पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि वह अपने पति और बच्चों को छोड़कर उसके साथ रहने लगे। इससे वह काफी परेशान हो गई थी। यही वजह रही कि उसने अपने चार अन्य पुरुष साथियों की मदद से इस हत्या की वारदात को अंजाम दिया। महिला ने सुनियोजित तरीके से मृतक की कार में साथ बैठकर उसे काला पहाड़ ले गई और वही उसने अपने चार अन्य साथियों को भी बुला लिया। वहां सब ने बैठ कर शराब पी और उसके बाद योजना के मुताबिक सभी ने मिलकर मृतक पर हमला कर दिया और उसके चेहरे पर कई वार किए। इससे मृतक की मौत हो गई।

मृतक की हत्या करने के बाद आरोपियों को लगा कि इससे वह पकड़े जाएंगे तो उन्होंने साक्ष्य छुपाने के लिए दूसरा प्लान पर अमल करना शुरू किया। उन्होंने वहां से 20 किलोमीटर दूर मृतक की बॉडी को उसकी ही कार में ले जाकर ग्राम सुकतरा के पास एक ट्रैक्टर से धकेल दिया ताकि है हत्या नहीं हादसा लगे। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी महिला के साथ दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि दो आरोपी अभी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज