Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

तेज रफ्तार का कहर ट्रेलर वाहन और स्कॉर्पियो में सीधी भिड़ंत

Author Picture
Editor
May 10, 2023 10:25 AM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

जिले में रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है जहां आज फिर सिंगरौली जिले में एक भीषण हादसा देखने को मिला है बता दें कि मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी मुख्य मार्ग पर ट्रेलर वाहन और स्कॉर्पियो में सीधी भिड़ंत हो गई जिससे स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए जिसमें चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है और दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं

जिले के मोरवा थाना क्षेत्र के गोरबी चौकी अंतर्गत गोरबी बाजार के समीप स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर से भीषण सड़क हादसा हो गया है बताया जाता है कि स्कॉर्पियो वाहन मोरवा से गोरबी की ओर आ रहा था और एक ट्रेलर कोयला अनलोड कर मोरवा की ओर जा रहा था जहां गोरबी बाजार के समीप दोनों में सीधी भिड़ंत हो गई हादसे के दौरान प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कॉर्पियो वाहन अत्यधिक तेज रफ्तार में था जिसके कारण स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्कॉर्पियो में सवार तीन घायलों को एंबुलेंस की मदद से नेहरू अस्पताल जयंत ले जाकर भर्ती कराया है जहां चालक की स्थिति अभी गंभीर बताई जा रही है और दो की स्थिति सामान्य बताई जा रही है फिलहाल चालक का इलाज चल रहा है तत संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा ने बताया कि हादसा अत्यधिक भीषण हुआ है लेकिन राहत की बात है कि किसी की जनहानी नहीं हुई है लेकिन अभी चालक की स्थिति नाजुक बनी हुई है जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है वहीं फरार ट्रेलर चालक की तलाश कर रही है।

धर्मेन्द्र साहू 

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

संजय विश्वकर्मा खबरीलाल न्यूज़ पोर्टल हिंदी में कंटेंट राइटर हैं। वे स्टॉक मार्केट,टेलीकॉम, बैंकिंग,इन्सुरेंस, पर्सनल फाइनेंस,सहित वाइल्ड लाइफ से जुड़ी खबरें लिखते हैं।संजय को डिजिटल जर्नलिज्म में 8 वर्ष का अनुभव है।आप संजय से 09425184353 पर सम्पर्क कर सकते हैं।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

Leave a Comment

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज