दरअसल उमरिया जिले के इन्दवार थाना अंतर्गत बीते माह लाइनमैंन अनिल दीपांकर ने आपरेटर से परमिट लेने के बाद 11000 केवी की लाइन काम कर रहे थे तभी आपरेटर ने बिना सूचना दिए लाइन चालू कर दी और लाइनमैंन अनिल दीपांकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लाइन मैन ने जब जीवित थे तो उन्होंने आपरेटर अभिषेक मिश्रा पर आरोप लगाया था की जानबुझकर अभिषेक ने लाइन चालू कर दी जिससे मै गंभीर घायल हो गया हूँ,साथ ही दोनों का ऑडियो भी सामने आया है जिसमे दोनों के बीच वाद विवाद हो रहा है.
%5Etfw" target="_blank" rel="noopener noreferrer nofollow">May 14, 2023ईलाज के दौरान मृतक के बयान pic.twitter.com/xF8oKFqvu6
घायल लाइनमैंन का कटनी और जबलपुर में ईलाज के बाद एयर लिफ्ट करके दिल्ली भेजा गया था जहा उनकी मौत हो गई है आज दोपहर मृत लाइनमैंन के परिजन और भीम ने इन्दवार थाणे के सामने शव को रखकर दर्ज हुए अपराध में धारा बढ़ाने और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे.लेकिन पुलिस के लिखित आश्वासन के बाद परिजनों में थाने के सामने से लाश उठाई है.
वही मौके पर मौजूद SDOP उमरिया नागेन्द्र सिंह ने जानकरी देते हुए बताया की आरोपी अभिषेक मिश्रा के खिलाफ इन्दवार थाना में अपराध क्रमांक 178/23 के तहत IPC की धारा 338 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था उसमे आज धारा 304 और SC ST की धारा का ईजाफा कर आरोपी की तलाश की जा रही है शीघ्र ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी. यही आरोपी 3 दिवस के में पुलिस गिरफ्त में नहीं आ पाता तो धारा 82-83 के तहत कुर्की की कार्यवाही की जाएगी

