Shorts Videos WebStories search

—Advertisement—

लोकायुक्त कार्यवाही : तहसीलदार का बाबू को 50000 की रिश्वत लेते हुआ गिरफ्तार

Author Picture
Editor
May 15, 2023 2:56 PM IST

[inb_subtitle]

—Advertisement—

मध्यप्रदेश में लोकायुक्त की ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है उसके बाद भी घूसखोरो के हौसले बुलंद हैं भोपाल संभाग की लोकायुक्त टीम ने रायसेन के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के बाबू आर एन साहू उर्फ गुड्डा साहू को नामांतरण के एक प्रकरण में 50 हजार रू की रिश्वत आवेदक विवेक मालवीय निवासी मंडीदीप से लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा।

आवेदक विवेक मालवीय ने पुलिस अधीक्षक भोपाल को दिनांक 8 मई को शिकायत की थी की वह अपने अधिवक्ता के साथ रायसेन जिले का काम देखता है।उनके क्लाइंट की 20 एकड़ भूमि की नपती नामांतरण के लिए तहसीलदार रायसेन के कार्यालय का बाबू एक लाख रू की रिश्वत मांग रहा है।

शिकायत के सत्यापन उपरांत पुलिस अधीक्षक भोपाल मनु व्यास के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए आरोपी आर एन साहू को तहसीलदार कक्ष में ही आवेदक से रिश्वत के 50 हजार रू लेते पकड़ा।टीम में निरीक्षक रजनी तिवारी,मनोज पटवा,नीलम पटवा,विकास पटेल,प्रधान आरक्षक राजेंद्र पावन,मुकेश सिंह,मनमोहन साहू,हेमेंद्र Cake,मनोज मांझी शामिल थे।

Verified Source Google News www.khabarilal.net ✓ Trusted
Editor

खबर वह है,जिसे कोई दबाना चाहे। बाकी हर इवेंट विज्ञापन है।क्षेत्र की हर छोटी-बड़ी समस्याओं को दीजिए खबरीलाल की आवाज ! बेरोकटोक कभी भी 9425184353 पर आप कॉल कर सकते है।किसी को नही बताऊंगा की जानकारी आपने दी है।… और पढ़ें

लेटेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज

होम
MP ब्रेकिंग
powerफटाफट
Join करें
वेब स्टोरीज